शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

सीएम योगी ने 'भाजपा' की जीत पर प्रतिक्रिया दी

सीएम योगी ने 'भाजपा' की जीत पर प्रतिक्रिया दी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम लूट और झूठ की राजनीति पर रोक लगाने वाले हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से जो सेवा, सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याणकारी कार्य निरंतर चल रहे हैं, यह उनकी विजय है। दिल्ली में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूं। सीएम योगी ने कहा कि ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रणनीतिकार गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से अभिनंदन करता हूं। दिल्ली में झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है। 
अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वासी भी विकास, सुशासन और लोककल्याण योजनाओं का सही लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग ढाई दशक के साथ ही 11 वर्ष से जो स्थिति पैदा कर दी गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया। जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया। वेलफेयर के नाम पर वास्तविक लोककल्याणकारी योजनाओं से जनता को वंचित रखकर जिस प्रकार की लूट व झूठ की राजनीति को प्रश्रय दिया गया, उसका पर्दाफाश हुआ। 
सीएम योगी ने कहाकि मां यमुना के तट पर बसी दिल्ली विकास का रसास्वादन करेगी दिल्लीवासियों को उन सभी वेलफेयर स्कीम का लाभ प्राप्त हो पाएगा, जिसमें पिछले 11 वर्ष से आम आदमी पार्टी सरकार बैरियर का काम कर रही थी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और झूठ की राजनीति को पूर्ण विराम देते हुए डबल इंजन सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के मॉडल को अंगीकार किया है। यह परिणाम बताता है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाजवादी पार्टी भले ही कितने झूठ का सहारा क्यों न ले ले, कितना बड़ा प्रोपेगैंडा क्यों न कर ले ? लेकिन, जनता-जनार्दन उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। लगभग 61000 वोट से भाजपा के चंद्रभानु पासवान की विजय इस बात को प्रमाणित करती है कि जनता-जनार्दन का विश्वास डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रभानु पासवान के विजयी होने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों के पदाधिकारियों, अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से अभिनंदन करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार पर उन्होंने जो विश्वास जताया है, सरकार उनकी आशा व अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। 
सीएम ने कहा कि झूठ-लूट की राजनीति को पूर्ण विराम देने के लिए दिल्ली व उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम अभिनंदनीय हैं। यह सुखद भविष्य की ओर ले जाने की नई प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। 

5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रदेश में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बनी हुई है। जबकि, दिन के समय धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, अगर बारिश होती है, तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 
राजधानी देहरादून की बात करें, तो आज का मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा या कुहासा हो सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25°C और 8°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा। लेकिन, सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। उत्तराखंड के हिल स्टेशनों में मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। प्रदेश में दिन के समय गुनगुनी धूप और हल्की बारिश के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। 

सीएम ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपें

सीएम ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपें 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि, उद्यान और समाज कल्याण विभाग में चयनित 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपें। इनमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, 37 वर्ग 2 और 227 वर्ग 3 के कर्मचारी, साथ ही 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं। 
कार्यक्रम के दौरान, सीएम धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये युवा कृषि और समाज कल्याण के क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे। सीएम धामी ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया, जिनमें किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख रुपये तक का लोन, 80% सब्सिडी पर कृषि उपकरण और राज्य मिलेट मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक चाय बागान के विकास की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। 
इसके साथ ही, राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए 18,000 पॉलीहाउस बनाने और 1,000 करोड़ रुपये की लागत से “क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट” को मंजूरी दी गई है। सीएम धामी ने कहा कि पिछले तीन सालों में 20,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जो राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। 

चुनाव: 'बीजेपी' ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

चुनाव: 'बीजेपी' ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सत्ता हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे जनता की जीत और सुशासन की जीत करार दिया। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह चुनाव करारा झटका साबित हुआ। 

कांग्रेस का पतन जारी, ‘आप-दा’ भी ढही 

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई और पार्टी लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही। हालांकि कांग्रेस का वोट शेयर 2.1% बढ़ा, लेकिन, यह किसी भी सीट में तब्दील नहीं हो सका। ‘आप’ को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। 2020 के मुकाबले इस बार उसके वोट शेयर में 10% की गिरावट आई, जिससे बीजेपी को सीधा फायदा हुआ। 

पीएम मोदी का हमला : “कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह अब एक “परजीवी पार्टी” बन चुकी है, जो खुद भी डूब रही है और अपने सहयोगियों को भी डुबो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ जिसने भी थामा, उसका बंटाधार तय है। उन्होंने ‘आप’ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को ‘आप-दा’ से मुक्ति मिली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को “कट्टर बेईमान पार्टी” बताते हुए कहा कि ये पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब जनता ने इसका सही जवाब दे दिया है। 

जेपी नड्डा: “दिल्ली के दिल में पीएम मोदी बसते हैं” 

बीजेपी मुख्यालय में जीत के जश्न के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीती थीं और अब विधानसभा में भी जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। 

दिल्ली में अब डबल इंजन सरकार 

पीएम मोदी ने कहा कि अब दिल्ली में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी, जो राजधानी को आधुनिक शहर बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यमुना की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। 

नारी शक्ति का आभार 

पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि नारी शक्ति ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार महिलाओं से किए गए हर वादे को पूरा करेगी। 

कांग्रेस और ‘आप’ के लिए आगे की राह कठिन 

कांग्रेस की लगातार छठी हार और ‘आप’ की सीटों में भारी गिरावट से विपक्षी इंडिया गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली चुनावों के बाद अब बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। 

जनता से किए गए वायदों को पूरा करें 'भाजपा'

जनता से किए गए वायदों को पूरा करें 'भाजपा' 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी को मिली हार को स्वीकार करते हुए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता की अदालत की ओर से दिए गए फैसले को वह दिल से स्वीकार करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि वह अब जनता से किए गए वायदों को पूरा करें। शनिवार को राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में वोटो की गिनती में आम आदमी पार्टी को मिली हार को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के नाम जारी वीडियो संदेश में कहा है कि हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। 
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को इलेक्शन में मिली जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि भारतीय जनता पार्टी अब उन सभी वादों को पूरा करेगी जिनके लिए लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे अपनी सरकार की ओर से किए गए कामों का हवाला देते हुए कहा है कि हमने पिछले 10 साल के दौरान राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा है कि अब हम न केवल सदन में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। बल्कि, लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-40, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, फरवरी 09, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...