शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

12 को दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे 'पीएम'

12 को दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे 'पीएम' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कथित अवैध भारतीयों को निकाले जाने के दौरान हुई बदसलूकी को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से 100 से अधिक अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजे जाने और उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। 
पीएम मोदी के विदेश दौरे की बात करें, तो वह इस महीने दो महत्वपूर्ण विदेशी यात्राएं करेंगे। वे 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके तुरंत बाद 12 से 13 फरवरी को अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और इन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। 
विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट” में भाग लेंगे, जिसका आयोजन फ्रांस कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे, जहां Élysée Palace में राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस विशेष आयोजन में तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज सीईओ और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि भी मौजूद रहेंगे। 
11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मिलकर AI एक्शन समिट की अध्यक्षता करेंगे। यह वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और इसके संभावित खतरों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है। इस तरह का पहला सम्मेलन 2023 में यूके, और दूसरा 2024 में दक्षिण कोरिया में हुआ था। 
फ्रांस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। यह दौरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर हो रहा है। यह उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि मोदी उन पहले कुछ विश्व नेताओं में से होंगे, जिन्हें ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने के तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका आने का निमंत्रण मिला है। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और अमेरिकी राजनीति में द्विदलीय समर्थन को भी प्रतिबिंबित करता है। 
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के प्रत्यर्पण और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी भारत सरकार ने अपनी चिंता जताई है। विदेश सचिव ने कहा कि विदेश मंत्री (EAM) ने अमेरिका द्वारा अपनाए गए “मानक संचालन प्रक्रिया” (SOP) की जानकारी साझा की है और यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था पहले से चली आ रही है। 
हालांकि, विदेश सचिव ने दोहराया कि भारत इस मुद्दे पर लगातार अमेरिकी अधिकारियों से संवाद करता रहेगा और यह सुनिश्चित करने की मांग करेगा कि भारतीय नागरिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध प्रवासन को बढ़ावा देने वाले पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए समुचित कार्रवाई की आवश्यकता है। 
बता दें कि विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचा था। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का यह पहला समूह था। निर्वासित किए गए 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे। 

रूट जायवर्जनों का निरीक्षण कर, जायजा लिया

रूट जायवर्जनों का निरीक्षण कर, जायजा लिया 

सुशील केसरवानी 
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने चल रहें महाकुंभ-2025 से सम्बन्धित कानपुर एवं चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहनों को निकालने के लिए किए गए रूट जायवर्जनों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाएं। महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले एवं वापस आने वाले श्रृद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाएं‌‌। इसके साथ ही श्रृद्धालुओं एवं उनके वाहनों को रूकने के लिए बनाए गए आकस्मिक वाहन पार्किंग स्थलों पर विद्युत, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई सहित आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखीं जाएं। 

आधा दर्जन से अधिक लोगों को मार गिराया

आधा दर्जन से अधिक लोगों को मार गिराया 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। इंडियन आर्मी की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को मार गिराया गया है। ढेर होने वालों में दो-तीन पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब LOC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई। जम्मू कश्मीर के पुंछ जनपद में इंडियन आर्मी की ओर से कृष्णा घाटी के पास की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत भारतीय सेना ने सात पाकिस्तान घुसपैठियों को मार गिराया गया है। इंडियन आर्मी के हाथों ढेर हुए घुसपैठियों का मकसद इंडियन पोस्ट को निशाना बनाना था। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम पर हमला किया और सात घुसपैठियों को मारकर ढेर कर दिया। 
जानकारी मिल रही है कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी इंडियन आर्मी के हाथों मारे गए हैं। वह अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह बड़ी कोशिश उस समय की गई है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भारत के साथ सभी मसाले बातचीत के माध्यम से सुलझाने की बात कह चुके हैं। इंडियन आर्मी के हाथों ढेर हुए घुसपैठियों में दो-तीन पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल होना बताए गए हैं। 

शेर को डंडे से पीटता हैं बंदर, वीडियो वायरल

शेर को डंडे से पीटता हैं बंदर, वीडियो वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शेर और बंदर से जुड़ा है। इसमें शेर और बंदर के बीच एक ऐसा दृश्य दिखाया गया है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। 
इस वीडियो में शेर आराम से सो रहा होता है। लेकिन, एक बंदर मौके का फायदा उठाकर उसके पास पहुंच जाता है। उसके हाथ में एक डंडा होता है और वह शेर को डंडे से पीटने की कोशिश करता है। यह सीन देख कर लोग हैरान हैं। लेकिन, यह सब सिर्फ एआई की कल्पना भर है। 

शेर को पीटने गया बंदर 

ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही शेर की नींद खुलती है। वह अचानक से बंदर को देखता है और गुस्से में आ जाता है। शेर ने बंदर को दौड़ाना शुरू कर दिया और बंदर भागते-भागते अपनी जान बचाने की कोशिश करता है। यह दृश्य बेहद मजेदार और रोचक था। क्योंकि, आमतौर पर शेर और बंदर के बीच ऐसी भिड़ंत देखने को नहीं मिलती। शेर की ताकत और बंदर की फुर्ती का यह मुकाबला दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अब यह वीडियो धूम मचाने लगा है। आगे का नजारा होश उड़ा देगा। 
शेर और बंदर की लड़ाई से जुड़े इस वीडियो पूरी तरह से एआई की मदद से बनाया गया है, जो केवल एक काल्पनिक दृश्य है। इसमें कोई वास्तविकता नहीं है, बल्कि यह एआई द्वारा शेर और बंदर के बीच एक फैंटसी मुकाबला दिखाने की कोशिश है। एआई तकनीक की मदद से अब ऐसे वीडियो बनाना संभव हो गया है, जो दर्शकों को चौंकाते हैं और मनोरंजन का साधन बनते हैं। यह वीडियो सिर्फ एक मजाक है और इसमें किसी भी जानवर को नुकसान नहीं हुआ है। वीडियो को an1malss_world नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। 

याचिका पर सुनवाई से 'एससी' का इनकार

याचिका पर सुनवाई से 'एससी' का इनकार 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल में बुलडोजर
इकबाल अंसारी कार्यवाही को लेकर अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की डिमांड को लेकर दाखिल की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने से सुप्रीम इनकार कर दिया है। 
अदालत ने याचिका दायर करने वालों को उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना की सलाह दी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मोहम्मद गयूर के वकील की ओर से संभल में अंजाम दिए गए बुलडोजर एक्शन को लेकर अधिकारियों के खिलाफ अवमानना का मामला दायर करने के लिए दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिकाकर्ता मोहम्मद गयूर की ओर से पेश हुए वकील से कहा है कि वह इस बाबत इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचकर अपनी याचिका दाखिल करें। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की छूट देते हुए कहा है कि अदालत को लगता है कि इस मुद्दे को हाई कोर्ट सबसे बेहतर तरीके से निपटा सकता है। अधिवक्ता चांद कुरैशी के माध्यम से शीर्ष अदालत में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने शीर्ष अदालत के 13 नवंबर 2024 को दिए गए उस फैसले का उल्लंघन किया है, जिसमें अखिल भारतीय दिशा निर्देश तय करते हुए बिना कारण बताओं नोटिस जारी किए किसी भी संपत्ति को ध्वस्त करने पर रोक लगाई थी। आरोप है कि पीड़ित पक्ष को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-39, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, फरवरी 08, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 21 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...