गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

सीएम ने मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया

सीएम ने मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र के तल्ला बनास गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचने के बाद, सीएम योगी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान उन्होंने विशेष ध्यान से भक्ति कार्यों में भाग लिया, साथ ही वनवासी श्रीराम मंदिर और वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भी सम्मिलित हुए। 
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक स्थल केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास के जीवंत प्रतीक हैं। सीएम योगी ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया और ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पौधे रोपे। इस कार्यकम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए। प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम बर्थवाण और लोकगायिका माधुरी बड़थवाल ने अपनी भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। 
यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की देवभूमि की महिमा का गुणगान किया और कहा कि यह भूमि संतों और ऋषियों की साधना स्थली रही है, जो भारत को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देती है। उन्होंने रुद्राक्ष के वृक्षों को पर्यावरण संतुलन में सहायक बताया और ग्रामीणों से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। 
सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं, जिसमें वे अपने पैतृक गांव पंचूर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 8 फरवरी को वे लखनऊ वापस लौटेंगे। 

15 को 'एनिमेटेड फिल्म' की स्क्रीनिंग रखीं गई

15 को 'एनिमेटेड फिल्म' की स्क्रीनिंग रखीं गई 

कविता गर्ग 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का जिक्र करने के बाद अब 15 फरवरी को संसद भवन में इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखीं गई है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। स्क्रीनिंग को एक महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर देखा जा सकता है, जिसमें फिल्म के सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व के जश्न के साथ ही भारत और जापान के बीच मजबूत संबंधों का जश्न भी शामिल है। 
फिल्म की स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य सभी पीढ़ियों के लोगों के बीच इस पौराणिक महाकाव्य की समझ विकसित करना है। यह रामायण के कालातीत मूल्यों को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है, जो भारतीय परंपरा और आध्यात्मिकता के मूल सिद्धांतों को दिखाता है। गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम भारतीय संसद के इस कदम से बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारे काम को इतने प्रतिष्ठित स्तर पर मान्यता मिलना सौभाग्य की बात है। यह स्क्रीनिंग सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कहानी का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन भी करती है।” स्क्रीनिंग में संसद के दोनों सदनों के सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से आमंत्रित मेहमान शामिल होंगे। 
कोइची सासाकी, राम मोहन और युगो साको ने फिल्म का निर्देशन किया है। ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का पहला प्रीमियर 1993 में हुआ था। फिल्म को 24वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (1993) में दिखाया गया था और इसका टेलीविजन प्रसारण भी हुआ था। हिंदी वॉयस कास्ट में राम के रूप में युद्धवीर दहिया, सीता के रूप में सोनल कौशल, लक्ष्मण के रूप में उपलक्ष कोचर और रावण के रूप में राजेश जॉली शामिल हैं। 
वहीं, मूल हिंदी डब में राम की आवाज अरुण गोविल, सीता की नम्रता साहनी, रावण की अमरीश पुरी और कथावाचक की आवाज शत्रुघ्न सिन्हा ने दी थी। 

योगी का केबिनेट मंत्री द्वारा स्वागत किया गया

योगी का केबिनेट मंत्री द्वारा स्वागत किया गया 

पंकज कपूर 
देहरादून। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव जाने को उत्तराखंड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजधानी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री मां गढ़वासनी मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए। 
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पौधे भी लगाए गए। अब इसके बाद मुख्यमंत्री महायोगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे। 

खिलाड़ी मार्क्स ने वनडे से संन्यास का ऐलान किया

खिलाड़ी मार्क्स ने वनडे से संन्यास का ऐलान किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इसी महीने की 12 फरवरी से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी ने अचानक वनडे से संन्यास का ऐलान करते हुए चैंपियन ट्रॉफी से पहले अपनी टीम को जोर का झटका दिया है। 
उधर, कप्तान के भी खेलने की संभावना बेहद कम है। बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस ने वनडे प्रारूप से सन्यास का एलान करते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की है। अचानक वनडे प्रारूप से संन्यास का ऐलान करने वाले मार्कस स्टोइनिस को इसी महीने की 12 से 14 फरवरी तक खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। महा मुकाबले के टिकट अचानक लिए गए संन्यास के बाद अब स्टोइनिश चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई नहीं पड़ेंगे। 
लेकिन, उनके संन्यास से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, मिचेल मार्श पहले ही चोट की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। जबकि, कप्तान पेट कमीज और जोश हेजलवुड के भी खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। 

10 फरवरी को छात्रों से संवाद करेंगे 'पीएम'

10 फरवरी को छात्रों से संवाद करेंगे 'पीएम' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाला ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम इस बार और भी खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी 2025 को प्रगति मैदान, भारत मंडपम, नई दिल्ली में छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह देंगे। 

इस बार नया अंदाज, दिग्गज हस्तियां भी होंगी शामिल 

परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में इस बार कई 

प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल होंगी, जो छात्रों को परीक्षा से जुड़ी उपयोगी सलाह देंगी। इस कार्यक्रम में सदगुरु विक्रमादित्य मैसी, बॉक्सर मैरी कॉम और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहेंगी। ये हस्तियां अपने-अपने अनुभव साझा करेंगी और विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगी। 

3 करोड़ से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण 

इस साल 3 करोड़ से अधिक छात्रों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगा। क्योंकि, पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स साझा करेंगे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-38, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, फरवरी 07, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...