बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

'महकुंभ' में शामिल हुए पीएम मोदी, डुबकी लगाई

'महकुंभ' में शामिल हुए पीएम मोदी, डुबकी लगाई 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े मेले 'महकुंभ' में शामिल हुए और पवित्र संगम नदी में आस्था की डुबकी लगाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन, पीएम मोदी ने शाही स्नान की तिथियां न चुनकर 5 फरवरी का दिन ही क्यों चुना ? 
इसको लेकर लोगों के मन कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस तारीख में ऐसा क्या खास है ? 
प्रधानमंत्री मोदी ने माघ पूर्णिमा और बसंत पंचमी का दिन न चुनकर 5 फरवरी को स्नान करना इसलिए तय किया क्योंकि इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान-ध्यान और तप करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि की यह तिथि पूजा और अनुष्ठान के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। 
वहीं, शास्त्रों में कहा गया है कि माघ मास की अष्टमी तिथि को पवित्र नदी में स्नान करना और पितरों को जल, तिल, अक्षत और फल अर्पित करने से पितरों को सद्गति प्राप्त होती है। साथ ही मोक्ष का मार्ग भी आसान हो जाता है। यही कारण है कि माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि शुभ है। 
इसके अलावा, गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भीष्म पितामह ने बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी और माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्याग दिए थे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। 

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं 'धनिया' का जूस

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं 'धनिया' का जूस 

सरस्वती उपाध्याय 
धनिया लगभग हर पकवान में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री है। खाना पकने के बाद धनिया को हमेशा ऊपर से डाला जाता है। हालांकि, यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसी कारण से धनिया को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया का जूस पीने से और भी कई फायदे होते हैं ? चलिए अब हम जानते हैं, धनिया जूस पीने के फायदे। 
धनिया का जूस दिल की सेहत को बचाने में मदद करता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह हृदय रोगों से बचाव में सहायक होता है। त्वचा की सेहत को बनाए रखने में भी धनिया उपयोगी है। नियमित रूप से धनिया जूस पीने से मुहांसों और अन्य त्वचा समस्याओं से बचाव होता है। 
धनिया में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसी कारण धनिया जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। जो लोग कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें इस जूस का सेवन करने से तुरंत राहत मिलती है। धनिया में पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाता है। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी धनिया जूस एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज़ की समस्या कम हो सकती है। 
हालांकि, धनिया जूस के फायदे बहुत हैं। कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खासतौर पर जिनके पास कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को धनिया जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, इसमें मौजूद रसायन शिशु के विकास पर प्रभाव डाल सकते हैं। जो लोग खून को पतला करने वाली दवाइयां लेते हैं, या जिन्हें दाने, खुजली, सूजन, या सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें भी यह जूस नहीं पीना चाहिए। जैसा कि पोषण विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी गई है। 

'डबल्यूएचओ' से बाहर होने का ऐलान: अर्जेंटीना

'डबल्यूएचओ' से बाहर होने का ऐलान: अर्जेंटीना 

अखिलेश पांडेय 
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर होने का ऐलान किया है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने डब्ल्यूएचओ से बाहर होने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया था। 
उसके बाद अब अर्जेंटीना ने भी डब्ल्यूएचओ से बाहर होने का फैसला किया। मिलेई को ट्रंप का करीबी माना जाता है। ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद पहले ही दिन डब्ल्यूएचओ से बाहर निकलने की घोषणा की थी। मिलेई के मुताबिक, इस कदम के पीछे की वजह डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य मुद्दों , खासतौर पर कोरोना महामारी, को संभालने के तरीके को लेकर गहरे मतभेद हैं। 
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मैन्युएल अदोर्नी ने कहा कि मिलेई ने अर्जेंटीना को डब्ल्यूएचओ से बाहर होने का आदेश इस वजह से दिया। क्योंकि, पूर्ववर्ती वामपंथी सरकार में देश में कई महीनों का लॉकडाउन लगाया गया था और डब्ल्यूएचओ ने इस महामारी से निपटने के लिए सही तरीके से काम नहीं किया। अदोर्नी ने यह भी कहा कि अर्जेंटीना को डब्ल्यूएचओ से शिकायत है कि यह संगठन अन्य देशों के राजनीतिक असर से स्वतंत्र नहीं है और इसके फैसलों में बाहरी दबाव महसूस होता है। ट्रंप ने भी डब्ल्यूएचओ पर कोरोना महामारी और अन्य वैश्विक संकटों को सही तरीके से न संभाल पाने का आरोप लगाया था। उनकी कहना था कि डब्ल्यूएचओ अमेरिका से अत्यधिक और अन्यापूर्ण तरीके से फंडिंग की मांग करता था, जबकि अमेरिका ही इसकी फंडिंग का सबसे स्रोत है। 

दिल्ली: चुनाव में 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ

दिल्ली: चुनाव में 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। लेकिन, इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 63.83 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 54.37 प्रतिशत दर्ज किया गया। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 61.35 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 58.86 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 58.05 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 57.24 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 55.24 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए 2020 में हुए चुनाव में कुल 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनावों में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्रियों एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे। 

आप ने 'एग्जिट' पोल के नतीजों को खारिज किया

आप ने 'एग्जिट' पोल के नतीजों को खारिज किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि सर्वेक्षणकर्ताओं ने ''ऐतिहासिक रूप से'' उसके प्रदर्शन को कम करके आंका है।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया। 

संदीप दीक्षित का दावा- हमने अच्छा चुनाव लड़ा है, हमने गतिशीलता बदल दी 

दिल्ली चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि बुधवार को हम एम्स के पास अंसारी नगर में थे, जहाँ हमने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पैसे बांटते देखा। आज दो आप कार्यकर्ताओं को भी इसी आरोप में पकड़ा गया...। इस बार जिस पैमाने पर यह हुआ, वैसा पहले कभी नहीं हुआ...। हमने अच्छा चुनाव लड़ा है, हमने गतिशीलता बदल दी है। 

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई 

सुशील केसरवानी 
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। 
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यो में और अधिक तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर संचालित अवैध आरा मशीनों को बन्द कराने के साथ ही मशीनों की जब्तीकरण करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने नगर निकाय एवं नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों कों लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए राजस्व वसूली को माह-फरवरी तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों के रात्रि निवास की लाइव लोकेशन प्राप्त करें, कि वे अपने-अपने नगर पंचायत में रात्रि निवास कर रहें या नहीं, इसका फीडबैक प्राप्त करते हुए उपलब्ध कराएं। 
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व अरूण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रबुद्ध सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव एवं सभी उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-37, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 06, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 15 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...