रविवार, 2 फ़रवरी 2025

4 मई को खोले जाएंगे 'बद्रीनाथ' धाम के कपाट

4 मई को खोले जाएंगे 'बद्रीनाथ' धाम के कपाट 

पंकज कपूर 
चमोली। बसंत पंचमी के मौके पर टिहरी राज दरबार के राजपुरोहित द्वारा निकाली गई तिथि के मुताबिक, 4 मई की सवेरे बद्रीनाथ मंदिर के पवित्र कपाट खोले जाएंगे। तिथि निकाले जाने के मौके पर टिहरी के पूर्व महाराजा भी मौजूद रहें। 
रविवार को निर्धारित किए गए कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पवित्र कपाट आगामी 4 मई को सवेरे 6:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के मौके पर आज नरेंद्र नगर में पूर्व टिहरी राज दरबार में विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर के राजपुरोहित द्वारा कपाट खोलने का समय निर्धारित किया गया। गणेश पंचांग एवं चौकी पूजन के बाद राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय निर्धारित किया है। 
इस मौके पर टिहरी के पूर्व महाराजा मानवेंद्र शाह, टिहरी से लोकसभा सदस्य माला राज्य लक्ष्मी शाह, बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अंबरनाथ नंबूदरी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल समेत कई अधिकारी मौजूद थें। 

मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाया

मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाया 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार रविवार से मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगा दिया गया है। मामले में व्हाइट हाउस ने कहा है कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लागू हो गए। 
हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट भी दी जाएगी ? क्योंकि, इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कनाडा, मेक्सिको और चीन में बने सामान काफी महंगे हो सकते हैं। 

ट्रंप ने किया सोशल मीडिया पोस्ट 

कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ को लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मैक्सिको, कनाडा और चीन से आयात पर टैरिफ लागू कर दिए हैं। मैक्सिको और कनाडा से आयात पर 25% और कनाडाई ऊर्जा पर 10% टैरिफ लगाया गया है, जबकि चीन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है।
बता दें कि ट्रंप ने इसे अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम के तहत लागू किया है। इसको लेकर उनका कहना है कि यह कदम अवैध विदेशियों और घातक ड्रग्स, जैसे फेंटेनाइल के कारण अमेरिकी नागरिकों को होने वाले खतरे से बचने के लिए उठाया गया है। ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अमेरिकियों की सुरक्षा है, और उन्होंने अपने अभियान में यह वादा किया था कि वह सीमा पर अवैध प्रवास और ड्रग्स की बाढ़ को रोकेंगे। 

मुंबई: फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी' के ट्रेलर में लव ट्रायंगल नहीं, बल्कि 'सर्कल' देखने को मिला है। 
फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस सीजन के सबसे बड़े पागलपन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, फुल सर्कल है! ‘मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट हो चुका है। फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इसकी कहानी अर्जुन कपूर के किरदार और उसकी दो बीवियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में नजर आता है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पूर्व पति-पत्नी हैं। भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पिछली बातें भूल जाती है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि और रकुल के बीच फंसते नजर आएं। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को रिलीज होगी। 
इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। 

दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता

दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। तब टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा रही थीं। अब दो साल बाद टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की सीनियर और जूनियर महिला टीमों को मिलाकर 2023 के बाद यह दूसरी बार है, जब कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने घर आई हो। गोंगाड़ी त्रिशा ने फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 44 रन भी बनाए। 
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। कुआलालंपुर के बेयुमास ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। टीम की शुरुआत ही खराब रही थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरे ओवर में सिमोन लॉरेन्स के रूप में पहला झटका लगा था। उन्हें पारुनिका सिसौदिया ने क्लीन बोल्ड किया। सिमोन खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद चौथे ओवर में शबनम शकील ने जेम्मा बोथा को कमालिनी के हाथों कैच कराया। जेम्मा ने 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए। 
पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। आयुषी शुक्ला ने डायरा रामलकान को बोल्ड किया। वह तीन रन बना सकीं। 

गोंगाड़ी ने तीन, जबकि आयुषी-पारुनिका ने दो-दो विकेट झटके 

इसके बाद कायला रेनेके और कराबो मेसो ने चौथे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को गोंगाड़ी त्रिशा ने तोड़ा। उन्होंने रेनेके को पारुनिका के हाथों कैच कराया। रेनेके 21 गेंद में सात रन बना सकीं। इसके बाद आयुषी शुक्ला ने मेसो को बोल्ड किया। वह 26 गेंद में 10 रन बना सकीं। गोंगाड़ी त्रिशा ने इसके बाद मिएक वान वूर्स्ट और सेशनी नायडू को भी आउट किया। मिएक 18 गेंद में 23 रन बना सकीं, जबकि सेशनी खाता नहीं खोल पाईं। वैष्णवी शर्मा ने फे क्राउलिंग (15) और मोनालिसा लेगोडी (0) को पवेलियन भेजा। पारुनिका ने एश्ले वान विक को पारी की आखिरी गेंद पर आउट किया। एश्ले भी खाता नहीं खोल सकीं। 
भारतीय गेंदबाजों के दबदबे के बारे में आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि दक्षिण अफ्रीका की टीम की चार खिलाड़ी खाता नहीं खोल पाईं। भारत की ओर से गोंगाड़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, पारुनिका सिसौदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा को दो-दो विकेट मिलें। शबनम शकील को एक विकेट मिला। 

गोंगाड़ी के बल्ले से फिर निकले रन 

इसके बाद गोंगाड़ी त्रिशा और कमालिनी ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 36 रन जोड़े। इस साझेदारी को दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने तोड़ा। उन्होंने कमालिनी को सिमोन के हाथों कैच कराया। कमालिनी आठ रन बना सकीं। 
इसके बाद गोंगाड़ी ने सानिका चलके के साथ मिलकर टीम इंडिया को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई। गोंगाड़ी 33 गेंद में आठ चौके की मदद से 44 रन और सानिका 22 गेंद में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

पीएम ने 8 विधायकों के मामलें पर कटाक्ष किया

पीएम ने 8 विधायकों के मामलें पर कटाक्ष किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए आठ विधायकों के मामलें पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बसंत पंचमी के साथ की मौसम बदलने शुरू हो गया है। जिसके चलते झाड़ू के तिनके बिखर गए हैं और आप-दा के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए राजधानी दिल्ली के आर के पुरम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की ओर से आयोजित की गई रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो गया है। 
तीन दिन बाद यानी 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की आप-दा पार्टी ने यहां के लोगों के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। सरकार वही अच्छी होती है जो बहाने बनाने की बजाय अपने राज्य को सजाने संवारने में अपनी उर्जा लगायें। उन्होंने कहा है कि मतदाताओं ने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि, पूरी दिल्ली इस बार कह रही है, अबकी बार मोदी सरकार। 
उन्होंने कहा है कि झाड़ू के तिनके बिखरने शुरू हो गए हैं, जिसके चलते आप-दा के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-34, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 03, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम- 15 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...