रविवार, 19 जनवरी 2025

'जामुन की गुठली' बेहद फायदेमंद, जानिए

'जामुन की गुठली' बेहद फायदेमंद, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
जामुन एक ऐसा जबरदस्त फल है, जो हर व्यक्ति बहुत ही चाव से खाता है। लेकिन, अक्सर लोग जामुन खाने के दौरान इसकी गुठली को फैंक देते है। जबकि, यह जानना बहुत आवश्यक है कि जामुन की गुठली भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यदि सेहत के लिए लाभ पाना चाहते है, तो जामुन की गुठलियों को इकट्ठा करके धूप में सुखा लें। जब से अच्छी तरह सूख जाएं, तो इसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें अच्छे से पीस लें। 

यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक रामबाण दवा है। इसके पाउडर को प्रतिदिन सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ अवश्य लें। 

महिलाओं में मासिक धर्म की गंभीर समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। हमेशा एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 

दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह बखूबी प्रयोग करें। 

पेशाब संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बहुत ही लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है। 

गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें। 

सीएम ने 'महाकुंभ' मेला क्षेत्र का जायजा लिया

सीएम ने 'महाकुंभ' मेला क्षेत्र का जायजा लिया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 मेले के सातवें दिन प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जांच परख की। अब मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। 
बृहस्पतिवार को महाकुंभ- 2025 मेले के सातवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम नगरी पहुंचे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद अब मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों के साथ इस बात को लेकर मंथन करेंगे कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के स्नान पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ अगर महाकुंभ में आती है, तो उसे कैसे संभाला जाएगा ? 
इस दौरान 22 जनवरी को महाकुंभ में होने वाली कैबिनेट मीटिंग की तैयारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। 

सीएम ने आग लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया

सीएम ने आग लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। महाकुंभ में भीषण आग लगने वाले स्थान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे रविवार को दोपहर पंडाल में भीषण आग लग गई थी। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा था। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया था। फायर ब्रिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज में गीता प्रेस, कुंभ मेला में आग लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

सीएम योगी के सामने 'शिव तांडव' की स्तुति की

सीएम योगी के सामने 'शिव तांडव' की स्तुति की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। महाकुंभ-2025 में शामिल होने के बाद राजधानी पहुंची इटली की विदेशी महिलाओं ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शिव तांडव की स्तुति की प्रस्तुति दी, तो मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा बहुत बढ़िया.. जय श्री राम। रविवार को इटली से आए विदेशियों का प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ- 2025 में शामिल होने के बाद राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने को पहुंचा था। इटली की विदेशी महिलाओं ने सनातन संस्कृति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी और शिव तांडव की स्तुति करते हुए राम सिया राम भजन गाते हुए रामायण के प्रसंग सुनाए। जैसे ही विदेशी महिलाओं ने पीर, परी जब भक्त पुकारे भजन गाया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। जब तक महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी उस समय तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भक्ति में लीन होकर हाथ जोड़ बैठे रहें। 
भजन खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्री मुख से निकला बहुत बढ़िया.. जय श्री राम। विदेशियों का यह प्रतिनिधि मंडल महाकुंभ 2025 में आया हुआ है। 

सीएम ने रोड शो कर, जनसभा को संबोधित किया

सीएम ने रोड शो कर, जनसभा को संबोधित किया 

पंकज कपूर 
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो करने के साथ पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा की और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए पब्लिक से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आज चंपावत के बनबसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हर एक जगह अपना परचम लहराएगी और प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। 
उन्होंने कहा है कि जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अब इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत जरूर मिलेगी। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में भी पार्टी प्रत्याशी के लिए रोड शो किया था। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-20, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जनवरी 20, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 15 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...