शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

ऐलान: स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त बस सेवा दी जाएगी

ऐलान: स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त बस सेवा दी जाएगी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल की ओर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा गया है कि इलेक्शन जीतने के बाद आप सरकार की ओर से स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त बस सेवा दी जाएगी। 
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इलेक्शन जीतने पर राजधानी दिल्ली में आप की सरकार स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराएगी। यानी बसों में सफर करते समय स्टूडेंट को किराया नहीं देना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर मेट्रो ट्रेन में भी छात्र-छात्राओं को सफर करने पर 50% की छूट दी जाएगी। 
केजरीवाल ने यह ऐलान करने से पहले इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित चिट्ठी में भी दे दिए थे। प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 की सहयोगी है। 
इसलिए, छात्र-छात्राओं को किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग आवश्यक है। 

पुलिस कर्मियों को सोल्डर रिफ्लेक्टर वितरित किए

पुलिस कर्मियों को सोल्डर रिफ्लेक्टर वितरित किए 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस कर्मियों के जीवन को कीमती समझते हुए उनकी जीवन रक्षा के लिए उन्हें सोल्डर रिफ्लेक्टर वितरित किए। शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस कर्मियों की सुविधा एवं उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात, पिकेट तथा गस्त ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को सोल्डर रिफ्लेक्टर वितरित किए। 
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आमतौर पर देखने में आता है कि रात्रि के समय ड्यूटी करने वाले यातायात एवं अन्य पुलिस कर्मियों को कोहरे एवं कम दृश्यता होने की वजह से सुविधाओं का सामना करना पड़ता है तथा इस दौरान दुर्घटना होने का जोखिम रहता है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा है कि वितरित किए गए सोल्डर रिफ्लेक्टर जब पुलिसकर्मी धारण करेंगे तथा उनकी लाइट जलाकर रखेंगे तो दूर से ही पुलिस कर्मी रात में अंधेरे में भी दिखाई दे जाएंगे जिससे दुर्घटना का जोखिम कम हो जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि घने कोहरे और कम दृश्यता के दौरान भी यह शोल्डर दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे अगर किसी को पुलिस की मदद की आवश्यकता होगी तो वह दूर से ही पुलिस को पहचान सकता है और पुलिस की मदद ले सकता है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सोल्डर रिफ्लेक्टर जिले भर के पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

'गर्ल्स हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन

'गर्ल्स हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी में गर्ल्स हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल चेकअप केम्प, ट्राय सायकिल वितरण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओ को स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रो. CA नितिन अग्रवाल (DG 2025-26), कार्यक्रम संयोजिका (गर्ल्स हाइजीन) रो. शालू गर्ग ने छात्राओ को स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं सभी उपस्थित छात्राओ को स्वच्छता पुस्तिका प्रदान की गयी। स्कूल प्रधानाचार्या को पेन ड्राइव दी गईं जिसमे स्वच्छता सम्बन्धी वीडियो छात्राओं को प्रोजेक्टर पर दिखने का आग्रह किया गया। इसके बाद स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से आई मेडिकल बस के साथ आई टीम ने छात्राओं का परिक्षण किया गया। 
ये बस क्लब द्वारा रोटरी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज को प्रदान की गयी थी, जो कि ग्रामीण क्षेत्रो में जा कर चिकित्सीय सुविधाए उपलब्ध करवा रही है, वही पर दो विकलांग व्यक्तियों को ट्राय साईकिल भी प्रदान की गयी। कार्यक्रम संयोजक (साइकिल वितरण) रो. आकाश गर्ग ने जानकारी दी, कि इन व्यक्तियों से साइकिल के आग्रह प्राप्त हुआ था, जो कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से पूर्ण किया गया है। कार्यक्रम संयोजक (मेडिकल कैंप) रो. प्रवेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज से आये हुए सभी डॉक्टर्स का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रो. कौशल कृष्ण, रो. नरेश शर्मा, रो. सुनील अग्रवाल, रो. विनय सिंघल, रो. मनोज गुप्ता, राकेश राठी,आर सी मिश्रा, अरविंद गर्ग, नीरज बंसल, अनिल प्रकाश बंसल आदि उपस्थित रहें। 

'पीएम' मोदी की सुरक्षा चूक मामलें में कदम उठाया

'पीएम' मोदी की सुरक्षा चूक मामलें में कदम उठाया 

अमित शर्मा 
चंडीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामलें में पंजाब की कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। 
कोर्ट ने मामलें में 25 किसानों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा चूक का यह मामला 2022 का है। तब पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर दौरे पर थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था। उस वक्त इस घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। 
एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग तीन साल पुराने इस मामले में पंजाब की कोर्ट ने भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी) और क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के 25 सदस्यों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करना था। 
लेकिन, इन यूनियनों को सदस्य की ओर से पियारेना फ्लाईओवर पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके चलते पीएम मोदी को वापस लौटना पड़ा था। 

इंजीनियर बकर को जमानत देने से इनकार किया

इंजीनियर बकर को जमानत देने से इनकार किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के चीफ रहे इंजीनियर अबू बकर को जमानत देने से कोर्ट ने सुप्रीम इनकार कर दिया है। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अबू बकर ने जमानत दिए जाने की डिमांड उठाई थी। शुक्रवार को देश की शीर्ष अदालत ने UAPA मामले में पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के चीफ रहे इंजीनियर अबू बकर को जमानत देने से इनकार कर दिया है। 
मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जेल में बंद अबू बकर ने जमानत देने की डिमांड करते हुए कहा था कि उसे पार्किसंस कैंसर है, इसके इलाज के लिए उसे इजाजत दी जानी चाहिए। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उसके दावे को आधार नहीं माना है और जमानत देने से इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा वर्ष 2022 में UAPA के अंतर्गत अबू बकर को गिरफ्तार किया गया था। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-18, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, जनवरी 18, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 13 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...