गुरुवार, 16 जनवरी 2025

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अरेस्ट

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अरेस्ट 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। गुरुवार को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त करछना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिखापढ़ी की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 
बता दें कि गुरुवार को थाना प्रभारी करछना के नेतृत्व में दरोगा उमेश यादव, दरोगा कैलाश व दरोगा वन्दना सिंह ने थाना करछना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डीहा बाजार के पास डीहा पचदेवरा मार्ग पर अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम डीहा थाना करछना को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी के खिलाफ नियमानुसार, अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। 

'भाजपा' किसी की सगी नहीं हैं: अखिलेश

'भाजपा' किसी की सगी नहीं हैं: अखिलेश 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा किसी की सगी नहीं हैं। मिल्कीपुर में गुजरात वाले से मतदाताओं को बचकर रहना चाहिए। जहां पर आश्रम बनने चाहिए वहां पर भाजपा सरकार में होटल बन रहे हैं, भगवान राम इन लोगों को छोड़ेंगे नहीं। 
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु को अपने निशाने पर लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु कपड़े एवं पेपर के कारोबारी है। 
गुजरात से वह कपड़ा मंगवाते हैं जिसके चलते गुजरात के भाजपा नेताओं के बीच भी चंद्रभानु की अच्छी पैंठ है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि राज्य सरकार के दोनों डिप्टी चीफ मिनिस्टर तथा मुख्यमंत्री को हम हाथ पकड़ कर ले जाएंगे और सरयू में तीनों को डुबकी लगवाएंगे। 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में 8-10 किसानों को साथ लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने पांच किसानों की बात भी मीडिया कर्मियों के सामने रखवाई। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन छीनी जा रही है और मुआवजा भी सही नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। पीढ़ियों से अयोध्या में रह रहे किसानों की जमीन जबरदस्ती छीनी जा रही है। 

कार्यकर्ताओं ने मायावती का जन्मदिन मनाया

कार्यकर्ताओं ने मायावती का जन्मदिन मनाया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। विधानसभा चुनाव 2027 पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। दूसरी पार्टियों की ओर से फैलाए जाने वाले भ्रम में न उलझें। शहर के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता प्रेमचंद गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जब-जब बसपा की सरकार प्रदेश में बनी तो गांव और गरीब के कल्याण के लिए कार्य किए गए। किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रत्येक वर्ग के लिए सराहनीय कार्य किए। 
जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम ने कहा कि बसपा सरकार के समय में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां दी गईं। कानून व्यवस्था बेहतर रही। किसानों को फसलों का दाम मिला और व्यापारी बिल्कुल सुरक्षित थे। बसपा ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और मजदूर खुश नहीं है। साल 2027 का चुनाव बसपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस मौके पर सत प्रकाश, पुष्पांकर पाल, दारा सिंह प्रजापति, कुलदीप प्रधान, विकास कुमार, नंद किशोर पुंडीर, राहुल चौधरी, बिल्लू चौधरी मौजूद रहें। 

8वें वेतन आयोग को गठित करने का फैसला लिया

8वें वेतन आयोग को गठित करने का फैसला लिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने आठवें वेतन आयोग के गठन के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। 
बता दें कि सातवें वेतन आयोग का टर्म साल 2026 में समाप्‍त हो रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को गठित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने 3,985 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीसरे लॉन्‍च पैड को भी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से स्‍पेस रिसर्च की मुहिम को और रफ्तार मिलने की संभावना है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, सातवें वेतन आयोग का टर्म साल 2026 में समाप्‍त हो रहा है। ऐसे में सरकार ने आठवें वेतन आयोग की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं। कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्य सरकारें, PSU आदि से विचार-विमर्श किया जाएगा। आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का भी जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। 
बता दें कि 7वां पे कमीशन 2016 में गठित हुआ था। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि आठवां वेतन आयोग 2026 से लागू होगा। ऐसे में समय रहते सुझाव, सिफारिशें आदि के लिए इसका गठन जल्द करने का फैसला लिया गया है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-17, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जनवरी 17, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 15 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...