सोमवार, 13 जनवरी 2025

'महाकुंभ' के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दी

'महाकुंभ' के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दी 

बृजेश केसरवानी 
लखनऊ/प्रयागराज। विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' का सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हुआ। इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है। यह आयोजन ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सजीव करता है। माँ गंगा की पवित्र धारा में स्नान और साधना करने आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों। 
उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के वैश्विक गौरव का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और आवासीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 
पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है। 
मुख्यमंत्री का संदेश: "आइए, महाकुम्भ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें। माँ गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।" 

डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई

डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई 

संदीप मिश्र 
आगरा। बारिश के बाद सर्दी का सितम बढ़ते देख जिला अधिकारी ने कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। 
गौरतलब है कि आगरा में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक आगरा में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी अनुमान लगाया जा रहा है। जिस कारण आगरा के जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की 14 फरवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। अब आगरा में कक्षा 12वीं तक के सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक सरकारी और सभी निजी विद्यालय 15 जनवरी से खुलेंगे। 
इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि छुट्टी के दौरान स्कूल अपनी सुविधा अनुसार, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। 

इजरायली हमलों में 8 फिलिस्तीनी मारें गए

इजरायली हमलों में 8 फिलिस्तीनी मारें गए 

अखिलेश पांडेय 
जेरूसलम। गाजा पट्टी के इलाकों पर इजरायली हमलों में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारें गए। स्थानीय नागरिक सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि गाजा शहर के पश्चिम में अल-शती शरणार्थी शिविर में फिलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर किए गए इजरायली ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए। 
वॉयस ऑफ अमेरिका का प्रमुख एक अलग हमले में गाजा शहर के उत्तर-पश्चिम में अल-करामा पड़ोस में एक हवाई हमले में दो फिलिस्तीनी मारे गए और गाजा शहर के पूर्व में अल-शुजाइया पड़ोस में एक इजरायली हमले में दो और मारे गए। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त उत्तरी गाजा के जबालिया शहर में एक युवक की मौत हो गई। जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने क्षेत्र को निशाना बनाने वाले इजरायली तोपखाने से चोटों की पुष्टि की। फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को इज़रायल पर “नरसंहार, विस्थापन और कब्जे” को बढ़ावा देने के लिए ‘‘समय खरीदने के खेल” के माध्यम से अपने युद्ध को लम्बा खींचने का आरोप लगाया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। 

आज मनाया जाएगा 'मकर संक्रांति' का पर्व

आज मनाया जाएगा 'मकर संक्रांति' का पर्व 

सरस्वती उपाध्याय 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस बार मकर संक्रांति के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन मकर संक्रांति मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। यह दिन स्नान-दान और धर्म-कर्म के कार्यों के शुभ फलदायी माना गया है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास माह की समाप्ति हो जाएगी। 
सनातन धर्म में खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। 15 जनवरी 2025 से शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, गृह-प्रवेश, जनेऊ संस्कार समेत सभी शुभ कार्यों के आरंभ किए जा सकते हैं। 
एमआइए जानते हैं, मकर संक्रांति की सही तिथि, पुण्यकाल और पूजा का शुभ समय...। 

पुण्यकाल का समय: दृक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को सूर्यदेव सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 बजे तक पुण्यकाल का समय रहेगा। वहीं, सुबह 09:03 बजे से 10:48 बजे तक महापुण्यकाल का समय रहेगा। इस दौरान स्नान-दान और जप-तप के कार्य पुण्यफलदायी माने जाते हैं। 

शुभ कार्यों की शुरुआत : खरमास को धनु संक्रांति कहा जाता है। खरमास महीने की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 से हुई थी और 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन इसका समापन होगा। मकर संक्रांति के बाद ही शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। 
वहीं, खरमास की अवधि सूर्यदव की पूजा-आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत करने जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ा जा सकता है। 

'सीएम' योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

'सीएम' योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुखिया अपने गृह जनपद में रविवार को दोपहर पहुंचे और उन्होंने सोमवार की सुबह गायों को गुड़ और चना खिलाया, तो वहीं पर जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। इसी बीच एक महिला की गोंद में बच्चों को दुलारने के बाद उसे चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर में गोरखपुर पहुंचे। 
सोमवार की सुबह हुई तो सीएम योगी आदितयनाथ ने सबसे पहले गुरू गोरखनाथ का दर्शन किया। इसके पश्चात उन्होंने गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। सीएम गोशााला में पहुंचे तो उनहोंने गायों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर गाएं उनके पास आई तो उन्होंने गायों को गुड और चना खिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में एक-एक करके सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना। कई महिलाओं ने अपने परिजनों के इलाज की गुहार लगाई तो सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें कहा गया कि घबराइए मत, बेहतर उपचार होगा। 
सीएम योगी ने उन महिलाओं को हॉस्पिटल से एस्टीमेट बनवाकर देने को कहा। इसके अलावा एक महिला के साथ आये छोटे बच्चे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगाह पड़ी तो वह वहां पर पहुंचे और उसे दुलारने लगें। बच्चा अपनी मां की गोद से नीचे उतरा और सीएम के पास पहुंच गया। सीएम द्वारा बच्चा का नाम पूछा और उसे खाने के लिये चॉकलेट दी। 

आईपीएल: 21 मार्च को खेला जाएगा पहला मैच

आईपीएल: 21 मार्च को खेला जाएगा पहला मैच 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का पहला मैच 21 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। यहीं 25 मई को टूर्नामेंट का फाइनल भी होगा। 

7 फरवरी से WPL का तीसरा सीजन 
वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा सीजन 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। इस बार का टूर्नामेंट 2 की बजाय 4 वेन्यू पर खेला जाएगा। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार IPL कमेटी ने सभी फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट शुरू होने की डिटेल भेज दी है, जिससे कि वे खिलाड़ियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दें। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराया था। 

IPL का शेड्यूल 
IPL का पूरा शेड्यूल जनवरी के आखिर में रिलीज किया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के कारण देर से शुरू होगा टूर्नामेंट नवंबर में IPL का मेगा ऑक्शन हुआ। जिसके बाद कमेटी ने सभी टीमों को अगले 3 साल का संभावित शेड्यूल बताया था। जिसके हिसाब से इस बार का टूर्नामेंट 15 मार्च से 25 मई तक होना था। 

9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 
हालांकि, 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। इसलिए प्लेयर्स को आराम देने के लिए BCCI ने IPL शुरू होने की तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। 
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक पाकिस्तान और UAE में खेली जाएगी। इसके 2 सप्ताह बाद IPL शुरू होगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची तो भी प्लेयर्स के पास रेस्ट के लिए अच्छा-खासा समय रहेगा। 
डिफेंडिंग चैंपियन के घर में पहला मैच IPL में परंपरा रही है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर अगले सीजन का पहला और फाइनल मैच खेला जाता है। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई में खिताब जीता था। इसलिए अब कोलकाता में ओपनिंग और फाइनल मैच होगा। हालांकि KKR का सामना ओपनिंग मैच में किस टीम से होगा, यह अब तक सामने नहीं आया है। 
18वें सीजन में 74 मैच होंगे 2025 में IPL का 18वां सीजन होगा, टूर्नामेंट 2008 में शुरू हुआ था और तब से हर साल खेला जा रहा है। 18वें सीजन में 10 टीमों के बीच 74 मैच होंगे, इतने ही मैच 2022 से हर सीजन में खेले जा रहे हैं। 
2022 में जब IPL ने अपने ब्रॉडकास्टिंग राइट्स बेचे थे, तब कहा था कि 2025 और 2026 के सीजन में 84-84 मैच होंगे। हालांकि प्लेयर्स का वर्कलोड मैनेज करने के लिए कमेटी इस बार 74 मैच ही आयोजित कराने वाली है। 
4 मैदानों पर होगा WPL BCCI ने यह भी तय किया है कि इस बार WPL 4 मैदानों पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में मुंबई और बेंगलुरु में सभी मैच हुए थे। इस बार भी दोनों वेन्यू को मेजबानी मिली है। हालांकि, इस बार वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम को भी मेजबानी मिली है। मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच होने हैं। किस वेन्यू पर कितने मैच होंगे, यह शेड्यूल रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगा। WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन का खिताब जीता। दोनों ही टीमों ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टूर्नामेंट में 5 टीमों के बीच 22 मैच खेले जाएंगे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-14, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जनवरी 14, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 13 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...