बुधवार, 12 मार्च 2025

स्वास्थ्य: शरीर के लिए फायदेमंद हैं 'पपीते के पत्ते'

स्वास्थ्य: शरीर के लिए फायदेमंद हैं 'पपीते के पत्ते' 

सरस्वती उपाध्याय 
पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं। 
लेकिन, क्या आप जानते है इसके पत्ते भी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। पपीते के पत्ते में कई जरुरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता के पत्ते फायदेमंद होते है। पपीते के पत्तों (papaya leaves) में ब्लड शुगर लेवल कम करने में हेल्प कर सकता है। पपीते के पत्ते पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करते है। जिसे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 
पपीते के पत्तों (papaya leaves) में पैपीन और फाइबर पाया जाता है। यह पाचन को बेहतर करता है। इसका सेवन करने से कब्ज, ब्लोटिंग, और अपच जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। फाइबर आंतो के लिए फायदेमंद होता है और पैपीन प्रोटीन के ब्रेकडाउन में हेल्प करता है। 
पपीते के पत्तों (papaya leaves) में विटामिन ए,सी, और ई मौजूद होता है। इम्युनिटी बढ़ाने में हेल्प करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। जिससे सेल डैमेज कम होता है। डेंगू होने पर व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी गिर जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में पपीते के पत्ते (papaya leaves) प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, इनसे डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है और रिकवरी भी जल्दी होती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...