गुरुवार, 25 मई 2023

उपाध्याय समाज के लोगों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा 

उपाध्याय समाज के लोगों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति रजि. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी शामली द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम उपाध्याय समाज के लोगो ने जोरदार प्रर्दशन करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 21 जनवरी 2023 को ग्राम खेड़ी करमू जनपद शामली में गौरव उपाध्याय की हत्या हुई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौरव उपाध्याय हत्या प्रकरण में पुलिस की घोर लापरवाही भी मुख्य कारण है।

हत्या वाले दिन सुबह भी मृतक गौरव उपाध्याय ने पुलिस शामली को सूचना दी कि दबंग व्यक्ति आज मेरी हत्या कर सकते हैं। लेकिन, पुलिस ने इस प्रकरण की हल्के में लिया। पीड़ित का ये भी आरोप है कि षडयंत्र कारियो पर पुलिस ने कोई कानूनी कार्यवाही नही की उन्हें बचाया गया। चार्जशीट में भी थाने में जिन गवाहों के जो बयान लिए, शामिल नही किया गया तथा जांच सही नही हुई। पीड़ित परिवार के साथ घटना के दिन अभद्र व्यवहार हुआ एवं थाने में बैठाया गया। परिवार के साथ अन्याय हुआ है।

परिवार के साथ फिर ऐसी घटना को अंजाम देने के घर पर प्रयास हो रहे हैं। इसी प्रकरण को लेकर समाज मे बहुत नाराजगी है। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा, कि इस प्रकरण को लेकर संगठन व समाज ने 5 सूत्रीय मांग की है। 1 मृतक गौरव उपाध्याय हत्याकांड के बाद फिर परिवार को जान का खतरा सुरक्षा दी जाए। 2 षड्यंत्रकारियों पर भी कानूनी कार्यवाही की मांग, 3 पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग। 4 पीड़ित परिवार को सुरक्षा हेतु लाइसेंस मंजूर किया जाए। 5 पुलिस की घोर लापरवाही से गौरव की हत्या का मुख्य कारण यदि ये मांग पर अम्ल नही होता तो संगठन व समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।प्रदेश भर में समाज के लोगो पर वर्तमान भाजपा सरकार में अत्याचार, उत्पीडन, हत्याएं हो रही है, जो चिंता का विषय है।

ज्ञापन के दौरान आचार्य धर्मपाल भारद्वाज, प्रदेश सचिव श्रीमती ममतेश उपाध्याय, कॄष्णपाल उपाध्याय, प्रदेश सचिव सोनिया उपाध्याय नागवांन, योगी राजकुमार उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, जसबीर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, कविता, लक्की उपाध्याय, उपाध्याय,सुशील पटवारी, सतपाल उपाध्याय, दानवीर, मांगेराम, मुकेश उपाध्याय, मीनाक्षी, निर्मला, आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...