शुक्रवार, 19 मई 2023

कमेटी के द्वारा समीक्षा बैठक कर, विचार मंथन किया

कमेटी के द्वारा समीक्षा बैठक कर, विचार मंथन किया


कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से भाजपा का गणित फैल- दीपक सैनी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांधला मे हुई जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को कांधला मे समीक्षा बैठक कर विचार मंथन किया गया है। गौरतलब हो, कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत से कांग्रेसी नेताओं के होंसले बुलंद हैं। इसी क्रम में कांधला नगराध्यक्ष जाहिद यामीन के आवास पर कांग्रेस की बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा का झूठ का पुलिंदा जगजाहिर हो गया है। कर्नाटक चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।

जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को देश की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता गुटबाजी छोड़ कर अपने नेता राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी के लिए मन से काम करें। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी मे आस्था व्यक्त करते हुए नये लोगों का पार्टी में आना शुरू हो गया है। नगर निकाय चुनाव के नतीजों से निराश नहीं होना है। हिमाचल प्रदेश से चली हवा ने कर्नाटक में तूफान खड़ा कर दिया। नए लोगों के जुडने से पार्टी ओर ज्यादा मजबूत होगी।

कांग्रेस के यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने कहा कि देश के जवानों की सहादत पर राजनैतिक रोटियां सेंकने वालों की दुकान दक्षिण की जनता ने बंद कर दी है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को देश की जनता ने कर्नाटक के माध्यम से जवाब देने का काम किया है।मर्यादा पुरुषोत्तम राम मे सच्ची आस्था रखने वालों की मदद स्वयं बजरंगबली ने की है। हनुमानजी वहां पर विराजमान होते जहां शिया के साथ राम पूजे जाते हैं। भाजपा ने हमेशा भगवान राम के नाम पर राजनीति की है लेकिन उनके आदर्शों को भूल गई।

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके थे,उन्होंने जातियों में भेदभाव नहीं किया। उसी प्रकार हर जाति-धर्म का सम्मान कांग्रेस पार्टी हमेशा से करती आई है। कांग्रेस देश में अमन चाहती है। राम राज्य की स्थपना केवल कांग्रेस के शासन में ही हो सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आचार्य अशवनी शर्मा (सींगरा), नगराध्यक्ष जाहिद यामीन,स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर यश अत्रि, डाॅ. नफीस अब्बासी वरिष्ठ कांग्रेसी,  कादिर जंग रामशरण सैनी, मनीष सेन, सुशील पांचाल, अनिल चौधरी, शाहरुख, आरिफ कांधला, सलीम, महावीर सैनी, ज़ावेद सुलेमानी, शाहिद, अब्दुला, शहजाद, रमीज,आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...