बुधवार, 3 मई 2023

लिपस्टिक के परफेक्ट शेड्स की जरूरत, जानिए 

लिपस्टिक के परफेक्ट शेड्स की जरूरत, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

गर्मियों का मौसम आते ही लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप तक में ये बदलाव नजर आते हैं। गर्मी के मौसम में सभी के वार्डरोब में हल्के और कंफर्टेबल कपड़े नजर आने लगते हैं। वहीं आउटफिट के साथ-साथ मेकअप भी एक ऐसी जरूरी चीज है, जिसमें मौसम के हिसाब से ही बदलाव होता है। बता दें ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इस मौसम में मेकअप ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता। लिपस्टिक मेकअप का सबसे जरूरी प्रोडक्ट है, जिसके बिना हर लड़की का लुक अधूरा नजर आता है।

अगर बात करें गर्मी के मौसम में लिपस्टिक के परफेक्ट शेड की तो इसके चुनाव में आपको काफी ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन, बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं, जो इन शेड्स के बारे में ज्यादा पता नहीं लगा पातीं। तो चलिए आज हम आपको कुछ कुछ शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी के इस मौसम के लिए परफेक्ट हैं, तो चलिए उन शेड्स के बारे में जानते हैं। 

पीच रंग का करें इस्तेमाल...
पीच रंग लगभग हर लड़की को पसंद होता है। गर्मियों के इस मौसम में इस रंग की लिपस्टिक को लगाने से आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा। डार्क रंग की ड्रेस के साथ इस रंग की लिपस्टिक आप लगा सकती हैं। 

ट्रेंड में है न्यूड रंग...
बता दें न्यूड रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। अगर आप मेटैलिक आउटफिट में तैयार हो रही हैं तो इस कलर की लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये रंग देखने में काफी क्लासी और एलीगेंट लगता है। 

ब्राउन रंग...
इस रंग की लिपस्टिक हर स्किन की लड़कियां लगा सकती हैं। एक वक्त था जब इसे हर कोई लगाना पसंद नहीं करता था। लेकिन, आज के समय में हर कोई इस रंग को पसंद करता है। 

प्लम रंग रहता है परफेक्ट...
बता दें ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए प्लम रंग काफी परफेक्ट रहता है। इसे आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। 

पिंक शेड...
पिंक शेड की लिपस्टिक हर उम्र की महिलाएं लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपके चेहरे का ग्लो भी काफी बढ़ जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...