शुक्रवार, 12 मई 2023

शामली: पीड़ित महिला को लेकर संगठन की बैठक

शामली: पीड़ित महिला को लेकर संगठन की बैठक


महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट शामली से जाएंगी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी पीड़ित बहनों खिलाडियों के समर्थन में: मधु सैनी 

महिला का दर्द एक महिला ही समझ सकती है...!

महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट ने पीड़ित महिला खिलाडियों के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मधु सैनी के निवास स्थान लाजपतराय शामली में बैठक संपन्न हुई। जिसमें महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों ने पीड़ित महिला खिलाडियों के साथ हो रही ना-इंसाफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  संगीता पाल राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद को गिरफ्तार क्यों नहीं करवा रहे हैं ? इतना क्यों दबाव में आ रहें है ?

जब महिला खिलाडियों विदेशों में भारत देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर आती है, जब तो, राजनेता, अभिनेता, धर्मनेता, बहुत तारीफों के पुल बांधे जाते हैं। बड़े-बड़े मंचों पर सम्मान दिया जाता है। आज उन पीड़ित महिला खिलाडियोंकी कोई सुनने वाला नहीं रहा है। रेखा सैनी राष्ट्रीय उपसचिव ने कहा कि जंतर-मंतर दिल्ली में बैठकर अपनी दुखी आवाज उठा रही है। मगर सुनने वाला कोई नहीं है। सभी राजनीतिक दलों ने आंख, कान बंद कर लिए हैं।

यह बेटी भी आपकी ही भारत देश की है। इनका मुद्दा बिल्कुल सही है क्योंकि इनके साथ घटनाएं घट चुकी है।प्रधानमंत्री ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद को गिरफ्तार क्यों नहीं करा पा रहे हैं। पूजा कौशिक महिला जिलाध्यक्ष  ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने एक बहुत सुंदर नारा दिया था ( बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) नारीशक्ति के सम्मान में क्या यह नारा झुठा दिया था। आज बेटियों पर हो रहा अत्याचार को सुनने व देखने वाला कोई नहीं है। भारत देश की महिला शक्ति प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला खिलाडियों का जंतर-मंतर दिल्ली में जाकर उनका दुख सुना उनका हौसला बढ़ाया।

आज भारत देश के लिए कितनी बड़ी दुख का विषय है । अंजली बंसल ज़िला उपाध्यक्ष ने कहा कि ये बहनें वहीं है, जो भारत देश के लिए अपनी खुद की कड़ी मेहनत करके भारत देश को मैडल जीतकर सम्मान दिलाने का काम करती है।

दूसरे देशों से मैडल जीतकर आती हमारी बहनें, जब तो हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री खुशी जाहिर करते थे। बेबी कश्यप प्रमुख समाजसेवी ने कहा कि आज भाजपा नेता और कबड्डी के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद के द्वारा किया जा रहा शोषन से पीड़ित बहनें खिलाड़ी की दुखी आवाज को प्रधानमंत्री नहीं सुन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं करा पा रहे हैं ? ऐसी क्या मजबूरी पढ़ गई है ? अपनी बहनों की रक्षा के लिए शक्तिशाली बनना है।

बैठक में मधु सैनी राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाल राष्ट्रीय सचिव, रेखा सैनी राष्ट्रीय सचिव, संगीता वर्मा राष्ट्रीय सचिव, पूजा कौशिक महिला जिलाध्यक्ष, अंजली बंसल ज़िला उपाध्यक्ष, रेखा शर्मा वरिष्ठ महिला, कोमल गहलोत, सुनिता शर्मा, बेबी कश्यप प्रमुख ससमाजसेवी, प्रियका गोयल,  रेशमा , सोनिया पांचाल, हेमा सैनी, लता सैनी, मुनेश सैनी, गायत्री आदि मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...