रविवार, 2 अप्रैल 2023

अर्जुन अवॉर्ड, पूर्व क्रिकेटर सलीम का निधन: खेल 

अर्जुन अवॉर्ड, पूर्व क्रिकेटर सलीम का निधन: खेल 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर। फारवर्ड शॉर्ट लेग के सर्वश्रेष्ठ फील्डर एवं छक्का स्पेशलिस्ट के साथ-साथ देश के पहले अर्जुन अवॉर्डी पूर्व क्रिकेटर का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी और जांघ की हड्डी टूटने की परेशानी से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। रविवार को गुजरात के जामनगर में देश के पहले अर्जुन अवॉर्ड एवं छक्का स्पेशलिस्ट पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है। 88 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे और इसी साल के जनवरी महीने में पूर्व क्रिकेटर अपने घर में गिर गए थे। जिससे उनकी जान की हड्डी टूट गई थी।

सलीम दुर्रानी देश के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें वर्ष 1960 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। दुनिया को छोड़कर गए पूर्व क्रिकेटर ने अपने जीवन में 29 टेस्ट मैच खेले और इनमें 1202 रन बनाए उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाने के अलावा अपने क्रिकेट जीवन में 755 विकेट भी लिए हैं। 1961 62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वह भारत की जीत के हीरो रहे थे। सलीम दुर्रानी फॉरवर्ड शॉर्ट लेग के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाते थे। सलीम दुर्रानी को छक्का स्पेशलिस्ट के नाम से भी जाना जाता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...