शनिवार, 22 अप्रैल 2023

पीएम व राष्ट्रपति ने 'ईद' की मुबारकबाद दी 

पीएम व राष्ट्रपति ने 'ईद' की मुबारकबाद दी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। लोगों में भी खुशी का माहौल है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जनता को मुबारकबाद दिया है। देश के कई अन्य नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा देश में शनिवार को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "ईद-उल-फितर'' पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।"

ईद-उल-फितर पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें। पीएम मोदी ने लिखा, "ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!"

वहीं पीएम मोदी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमाज को लेकर कहा कि आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में कितनी बड़ी व्यवस्था है। बहुत सारे राज्यों की आबादी जहां से शुरू होती है, उतने तो मज और मजहब से जुड़े अनुयायी रहते हैं। देखिए कितनी शांति है, कोई दंगा और कोई अव्यवस्था नहीं है। आज ईद है और नमाज पढ़ी जा रही है, लेकिन नमाज कहीं भी सड़क पर नहीं हो रही है। किसी का रास्ता नहीं रुका है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश भी गांधी मैदान में पहुंचे और नमाजियों से मुलाकात की।

ईद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है। पूरे महीने कार्यक्रम चला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सीएम नीतीश ने सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...