शनिवार, 15 अप्रैल 2023

परीक्षा पास करने वाली कीर्ति को बधाई, सम्मानित 

परीक्षा पास करने वाली कीर्ति को बधाई, सम्मानित 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर यू जी सी नेट परीक्षा पास करने वाली समाज की बेटी कीर्ति उपाध्याय को उनके आवास दरगाहपुर जाकर बधाई एवं आर्कषक मैडल देकर सम्मानित किया। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय कैराना में एम एस सी वनस्पति विज्ञान में अध्ययनरत छात्रा कीर्ति उपाध्याय ने यू जी सी नेट परीक्षा पास की है‌। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय प्रदेश सचिव श्रीमती सोनिया उपाध्याय नागवांन, पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, प्रदेश सचिव श्रीमती ममतेश उपाध्याय, शामली जिलासचिव रोहित उपाध्याय टीम ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय चेतना मंच संगठन समाज के मेघावी होनहार बच्चो को भी उत्साहवर्धन हेतु इनाम के रूप में शिक्षा के लिए चैक के माध्यम से धनराशि की मदद कर रहा है। संगठन ऐसे बच्चों की निरन्तर उत्साह वर्धन करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि कीर्ति उपाध्याय भविष्य में भी अनेक आयाम स्थापित करते हुए सफलता के शिखर पर पहुचेगी ऐसी हमारी शुभकामनाएं है। प्रदेश सचिव श्रीमती ममतेश उपाध्याय ने कहा कि संगठन ने कीर्ति उपाध्याय को धनराशि का चैक भी दिया।

समाजसेवी पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय ने फूलो का गुलदस्ता भेट किया व लम्बी आयु की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा संगठन होनहार समाज के बच्चों के साथ-साथ समाज के गरीब बच्चों की भी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करता आ रहा है। इस दौरान कीर्ति के पापा सतीश कुमार उपाध्याय माता किरण रानी, हर्ष कुमार प्रेमवती दादी गुलाब सिंह बाबा पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, प्रदेश सचिव ममतेश उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी रानी आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...