मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, नाम दर्ज किए 

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, नाम दर्ज किए 


मिश्कत नूर को मिला दूसरा स्थान, इंटर मे सौरभ गंगवार व अनामिका को मिला दूसरा स्थान

संदीप मिश्र 

लखनऊ। मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने टापर लिस्ट में अपने नाम दर्ज किए। 2023 यूपी बोर्ड की दसवीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं में टॉप किया। प्रियांशी सोनी को 98.33 प्रतिशत अंक मिले। कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय ने दसवीं में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र पांडेय को दसवीं में 97.83 प्रतिशत अंक मिले। 

अयोध्या की मिश्कत नूर ने भी प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिसखत नूर ने दसवीं में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किया। मथुरा के कृष्णा झा ने दसवीं में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं में कृष्णा झा को 97.67 प्रतिशत अंक मिले। पीलीभीत के अर्पित गंगवार को भी दसवीं में यूपी में तीसरा स्थान मिला। पीलीभीत के अर्पित गंगवार ने दसवीं में 97.67% अंक हासिल किए। दसवीं में सुल्तानपुर की श्रेयशी सिंह को भी तीसरा स्थान मिला। श्रेयशी सिंह को दसवीं में 97.67 प्रतिशत अंक मिले।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम...

यूपी बोर्ड 12वीं में महोबा के शुभ चापरा ने यूपी टॉप किया। महोबा के शुभ चापरा को 12वीं में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। 

12वीं में पीलीभीत के सौरभ गंगवार को दूसरा स्थान मिला। पीलीभीत के सौरभ गंगवार ने 12वीं में 97.20% अंक प्राप्त किए। 

इटावा की अनामिका को भी 12वीं परीक्षा में दूसरा स्थान मिला। 12वीं की परीक्षा में अनामिका ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

12वीं में फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय को तीसरा स्थान मिला। 12वीं में फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय ने 97% अंक प्राप्त किए। 

12वीं परीक्षा में फतेहपुर की खुशी को भी तीसरा स्थान मिला। 12वीं परीक्षा में फतेहपुर की खुशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

12वीं परीक्षा में सिद्धार्थनगर की सुप्रिया को भी तीसरा स्थान मिला। सिद्धार्थनगर की सुप्रिया को 97 प्रतिशत अंक मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...