शनिवार, 22 अप्रैल 2023

विधायक राजेंद्र के आरोप को झूठा व निराधार बताया 

विधायक राजेंद्र के आरोप को झूठा व निराधार बताया 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एटेला राजेंद्र के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं की ओर से कांग्रेस को मुनुगोड़े उपचुनाव में 25 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी निरंजन ने शनिवार को राजेंद्र के आरोप को झूठा और निराधार करार दिया।

उन्होंने यहां एक बयान में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए रणनीति तैयार करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे राज्य में भाजपा की घटती ताकत का प्रतीक और दिवालियापन बताया। उन्होंने राजेंद्र को चुनौती दी कि वह अपने आरोप को सही साबित करने के लिए सबूत मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस नेताओं ने कांग्रेस को 25 करोड़ रुपये दिए हैं, तो धन के स्रोत और प्राप्तकर्ताओं का खुलासा किया जाना चाहिए। निरंजन ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि यह शुरुआत से ही उनकी (भाजपा) आदत रही है।

उन्होंने कहा कि लोग इस तथ्य से अवगत हैं और उनकी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा विधायक को तब तक एक प्रतिबद्ध और भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता था, जब तक कि उन्होंने ये आधारहीन आरोप नहीं लगाए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...