बुधवार, 5 अप्रैल 2023

'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का विशेष लघु मॉडल प्रदर्शित 

'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का विशेष लघु मॉडल प्रदर्शित 

कविता गर्ग 

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में पुणे स्थित ‘जोशीज़ म्यूजियम ऑफ मिनिएचर रेलवे’ में 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का एक विशेष लघु मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यह मॉडल ट्रेन के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराता है। पुणे के अभिभावक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने संग्रहालय की स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को संग्रहालय में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ मॉडल का अनावरण किया।

वर्तमान में संग्रहालय का संचालन करने वाले रवि जोशी ने कहा कि उन्होंने भारतीय रेलवे के वास्तविक चित्रों के आधार पर मॉडल बनाया है। उन्होंने कहा, “ इस स्थिर मॉडल का डिजाइन तैयार करने के दौरान सभी विवरण पर ध्यान दिया गया। ” जोशी के बेटे देवव्रत ने बताया कि 'वंदे भारत' का स्थिर मॉडल तैयार करने में उन्हें तीन महीने लगे। वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश में कई मार्गों पर हो रहा है।

पाटिल ने कहा, “ संग्रहालय में दुनिया भर से रेल से संबंधित आकृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जो आगंतुकों को काफी ज्ञान प्रदान करता है। 'वंदे भारत' मॉडल का अनावरण विशेष महत्व रखता है क्योंकि भविष्य अब इसी का है।” यह संग्रहालय एक अप्रैल 1998 में शुरु हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...