गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

भारत: आज मनाया जाएगा 'बैसाखी' का त्यौहार 

भारत: आज मनाया जाएगा 'बैसाखी' का त्यौहार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश में फसल कटने के बाद बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार ये 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। ये त्यौहार हर पंजाबी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं, भांगड़ा करते हैं। महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं। वहीं दूसरी तरफ बैसाखी के त्योहार में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। वैसे भी ऐसा कहा जाता है कि खाने के मामले में पंजाबी काफी शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी त्यौहार के दिन अपनों को खुश करना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद मददगार हो सकती है।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे पकवान बनाना सिखाएंगे, जिनको बनाकर आप अपने अपनों को खुश कर सकती हैं। ये पकवान हर पंजाबी को बेहद पसंद होते हैं। तो अगर आप त्यौहार के दिन अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों को खुश करना चाहती हैं, तो इन डिशेज को बैसाखी की थाली में जरूर शामिल करें। 

मक्के की रोटी और सरसों का साग...

इस डिश का नाम सुनते ही पंजाब का नाम जहन में आता है। शायद ही कोई ऐसा पंजाबी होगा जिसे मक्के की रोटी और सरसों का साग पसंद नहीं आता होगा। ऐसे में आप भी अपने घर वालों के लिए इसे बनाकर उनका दिल जीत सकती हैं। 

केसरी चावल- अगर आपके घर में कोई मीठा पसंद करता है तो, केसरी चावल एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। खाने के साथ आप अपने घरवालों के लिए केसरी चावल बना सकती हैं परिवार वाले खूब पसंद करेंग। 

लस्सी या छाछ- छाछ या लस्सी दोनों ही सभी को पीना बेहद पसंद होता है। अगर चाहें तो आप टिपिकल पंजाबी की तरह ही लस्सी या छाछ बना कर सभी को पिला सकती हैं। 

पराठे और नान- आप आलू या पनीर के पराठे बैसाखी के मौके पर बना सकती हैं। इसके साथ ही आप किसी सब्जी के साथ नान भी बना सकती है।

छोले चावल- छोले चावल तो हर किसी को पसंद होता है। आप चाहें तो बैसाखी के लंच में छोले चावल बना सकते हैं। 

छोले भटूरे- ये एक ऐसी डिश है जो हर कोई खाता है। आप चाहें तो लंच में छोले भटूरे बना सकती हैं। इसके साथ चटनी, अचार और सलाद इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ा देंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...