मंगलवार, 21 मार्च 2023

परंपरा: 'माह-ए-रमजान' का महीना प्रारंभ, रोजे

परंपरा: 'माह-ए-रमजान' का महीना प्रारंभ, रोजे

सरस्वती उपाध्याय 

इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना रमजान का पाक महीना होता है। रमजान मुसलमानों के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इस पूरे महीने के दौरान दुनियाभर के सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। यह त्योहार 30 दिनों का होता है, जो हर साल चांद के दीदार के साथ शुरू होता है। इस दौरान सभी मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करते हैं। फिर नमाज पढ़कर सहरी खाते हैं। सहरी के बाद वे सीधे शाम को सूर्यास्त के बाद भोजन करके अपना रोजा खोलते हैं, जिसे इफ्तार कहा जाता है।

इस बार रमजान 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इस त्योहार की खुशी के मौके पर कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई से जुड़े संदेश भेजते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...