शुक्रवार, 24 मार्च 2023

मुजफ्फरनगर: श्रद्धा के साथ मनाया 'बलिदान' दिवस

मुजफ्फरनगर: श्रद्धा के साथ मनाया 'बलिदान' दिवस


गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकेडमी, राष्ट्रीय पर्व आयोजन  समिति ने श्रद्धा पूर्वक बलिदान दिवस मनाया

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार, 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ऊपरी मंजिल पर बलिदान दिवस बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है। राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय इंजीनियर एचo एन o सिंह अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल मुरादाबाद के निर्देशानुसार शहीदी दिवस मनाया गया।

डांस कोरियाग्राफर मोहन अरोरा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैजिक डांस एकेडमी के सभी डांसर व राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी अधिकारी सदस्य गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव, अमर शहीद राजगुरु के बलिदान दिवस को बड़े ही प्रेम भाव के साथ मनाया। इसमें मुख्य रूप से सत्यपाल सिंगर गायक सम्राट ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए मुख्य अतिथि( सचिव इंजीनियर क्लब वसंत  गोयल संयुक्त सचिव राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति) इंजीनियर रमेश चंद बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी अजय अनेजा , डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा, राकेश अरोरा पत्रकार , समर्पित युवा समिति  के सदस्य अमित पट पटिया, अक्षय ,शिवानी देशवाल, विशा चौधरी , सरवन  कटारिया, प्राची चौधरी, यश, पियो, अगम, विशाखा , विशाल, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारी पदाधिकारी सदस्य भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष अंजू अरोरा भी मौजूद रही‌।

मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार वह धन्यवाद दिया। गायक सम्राट सत्यपाल सिंगर के देशभक्ति गीतों ने देश भक्ति की भावना जागृत कर दी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अजय अनेजा ने  अमर शहीद भगत सिंह ,अमर शहीद सुखदेव ,अमर शहीद राजगुरु ,के बलिदान के किस्से सुनाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...