बुधवार, 29 मार्च 2023

550 बच्चों के पिता बनने का आरोप, डोनर को समन 

550 बच्चों के पिता बनने का आरोप, डोनर को समन 

अखिलेश पांडेय 

एम्सटर्डम। नीदरलैंड्स की अदालत ने दुनियाभर की सैकड़ों महिलाओं को गुमराह कर कम-से-कम 550 बच्चों के पिता बनने के आरोप में 41 वर्षीय सीरियल स्पर्म डोनर को समन किया है। शख्स के खिलाफ मुकदमा करने वाली एक महिला ने कहा, अगर मुझे पता होता कि वह पहले से 100 से अधिक बच्चों का पिता है तो...मैं कभी उस डोनर को नहीं चुनती। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान हैं। हालांकि ऐसे लोगों के लिए आजकल कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट्स भी उपलब्ध हो गए हैं, जिससे बच्चे पैदा करने में आसानी हो रही है। आजकल स्पर्म डोनेशन भी काफी चलन में है। भारत में तो उतना नहीं, लेकिन विदेशों में इसकी खूब डिमांड है।

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसने इसी तकनीक के जरिये 500 से भी अधिक बच्चे पैदा कर लिए हैं, लेकिन इस चक्कर में वो बुरी तरह से फंस भी गया है। दरअसल, इस शख्स का नाम जोनाथन जैकब मीजर है और वह नीदरलैंड के रहने वाले हैं। 41 वर्षीय जोनाथन पर सैकड़ों महिलाओं ने केस कर दिया है। उनका कहना है कि वो उनके बच्चों का इकलौता बाप है। जानकर हैरानी होगी कि साल 2017 तक जोनाथन 102 बच्चों के पिता बन गए थे, क्योंकि उन्होंने नीदरलैंड की 10 अलग-अलग क्लीनिक अपना स्पर्म डोनेट किया था।

महिलाओं के मुताबिक, शख्स पर 550 बच्चों के बाप होने का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने शख्स के स्पर्म डोनेट करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसके इतने सारे बच्चे हो गए हैं। वहीं, मेडिकल से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कभी बच्चों को इस बात की जानकारी होगी कि दुनियाभर में उनके इतने सारे भाई-बहन हैं तो इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, जानकारी न होने की वजह से उनके आपस में शादी करने का भी खतरा बढ़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...