शनिवार, 4 मार्च 2023

इंसानी खोपड़ी की बनीं 2000 साल पुरानी 'कंघी' मिलीं 

इंसानी खोपड़ी की बनीं 2000 साल पुरानी 'कंघी' मिलीं 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। आमतौर आप लोगों ने प्लास्टिक की कंघी को देखा या इस्तेमाल किया होगा, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कंघी 2000 साल पुरानी मिली है, वो भी इंसानी खोपड़ी की बनाई हुई। यह कंघी इंग्लैंड के कैंब्रिशायर में मौजूद है और इसे बार हिल गांव में खुदाई के दौरान खोजा गया है।

जानकार लोगों को हैरानी तो हो रही है, लेकिन पुरातत्वविदों के मुताबिक, इस 2000 साल पुरानी कंघी को बिल्कुल सही माना गया है। बताया जाता है कि यह करीब 750 से एडी 43 तक की है। इस कंघी में लगभग 12 दांत हैं। पुरातत्वविदों ने इसे बार हिल कॉम्ब का नाम दिया है।

आपको बता दें, ये पहली कंघी नहीं है। इससे पहले भी दो बार ऐसी चीजें मिल चुकी है। इससे पहले कैंब्रिजशायर से इसी तरह की चीजें मिली थीं, वो भी इसी कंघी की तरह दिखती थी। अनुमान के अनुसार पुरातत्वविदों ने माना है कि पहले के लोग हड्डी से कंघी बनाया करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...