गुरुवार, 23 मार्च 2023

जापान: शादी नहीं करना चाहती हैं 14% महिलाएं

जापान: शादी नहीं करना चाहती हैं 14% महिलाएं

अखिलेश पांडेय 

टोक्यो। महिलाएं अब शादी के बंधन में बंधने से कतराने लगी हैं। इसमें जापान की महिलाएं सबसे आगे हैं। हाल ही में जारी हुई जापान गवर्नमेंट की जेंडर रिपोर्ट 2022 के अनुसार, 30s की 25.4% और 20s की 14% महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं। इस रिपोर्ट में महिलाओं के शादी न करने के पीछे की वजह को भी बताया गया है। जिसे आप यहां नीचे डिटेल में पढ़ सकते हैं। शादी से जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। इसमें आपकी आजादी पार्टनर के हाथों में होती है। आमतौर पर ऐसा ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है। क्योंकि, उन पर फाइनेंशियली और सोशल प्रेशर रहता हैं। लेकिन, सेल्फ डिपेंडेंट महिलाएं इन चीजों से फ्री रहती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं आज के समय में शादी नहीं करना चुन रही हैं।

शादी के बाद औरत अपनी खुद की पहचान पूरी तरह से खो देती है। पति का नाम और काम ही उसकी पहचान बन जाती है। लेकिन आज के समय की महिलाएं बहुत महत्वाकांक्षी हैं, और वह किसी भी कीमत पर अपनी पहचान छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है। यही कारण है कि वह शादी के ऊपर अपने करियर को रखती हैं। शादी होने के बाद घर और नौकरी दोनों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण महिलाओं को अपने सपनों को त्याग कर बच्चों के पालन-पोषण घर में बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करनी पड़ती है। जिसे आज के समय की महिलाएं बिल्कुल भी करना पसंद नहीं करती है।

जापान की महिलाओं के अलावा, कनाडा के लगभग आधे लोग महसूस करते हैं कि शादी जरूरी नहीं है। इसके साथ ही चिली की महिलाएं भी शादी को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं या देर से शादी करती हैं। भारत में भी धीरे-धीरे महिलाएं शादी को लेकर उदासीन हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...