रविवार, 26 फ़रवरी 2023

नगर निकाय चुनावों की तैयारियां, भाजपा की बैठक 

नगर निकाय चुनावों की तैयारियां, भाजपा की बैठक 


नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई बैठक

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव के संयोजक धर्मराज मौर्य ने किया।

इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों, प्रभारियों व मंडल प्रमुखों से चर्चा की गई। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दे दिया है। उसी के अनुसार पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करते हुऐ पार्टी को इस चुनाव में जीत दिलानी है। इस मौके पर चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे पदाधिकारियों से कार्यों की समीक्षा भी की गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिता त्रिपाठी,  अनिल सिंह, धर्मराज मौर्य, दीप चन्द्र दिवाकर, राकेश पाण्डेय, चन्द्र दत्त शुक्ला, वेद प्रकाश सत्यार्थी, रिंकू मौर्य, शीलू पाण्डेय, कमल कुशवाहा, महेश लोधी, जितेन्द्र साहू, तारा देवी, शांताराम पाण्डेय, संजय जयसवाल, संगीता सरोज, निशीथ श्रीवास्तव, बच्चा चौधरी, ज्योति केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुशील केसरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...