शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब मिलेगा 

नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब मिलेगा 

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम 

नई दिल्ली/रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। नड्डी आज यहां लाल बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणपुर में हुए हादसे ने दिल को दहला दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली हमलों का प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की मौत का दुख व्यक्त किया। हवाई अड्डे पर श्री नड्डा का भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां स्थानीय भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली और हेलीकाॅप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना हो गए।

नारायणपुर जाने से पहले उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर जाकर माँ के दर्शन किए। लाल बाग में आम सभा को पूर्व मुख्य मंत्री डाॅ रमन सिंह ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। और भाजपा के कार्यकाल में हुए उपलब्धियों को गिनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...