रविवार, 19 फ़रवरी 2023

खराब मौसम के कारण 'राष्ट्रपति' का दौरा रद्द 

खराब मौसम के कारण 'राष्ट्रपति' का दौरा रद्द 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/चेन्नई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तमिलनाडु के पहाड़ी नीलगिरी जिले में स्थित कुन्नूर में वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का रविवार का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तमिलनाडु में दो दिन के प्रवास पर थीं और आज उनका हेलीकॉप्टर से डीएसएससी जाकर वेलिंगटन में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और रक्षा कर्मचारियों को संबोधित करने का कार्यक्रम था। सूत्रों ने बताया कि भारी धुंध और कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

बाद में वह कोयंबटूर से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि, आईटी और डिजिटल सेवा मंत्री टी. मनो थंगराज, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार श्रीमती मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कल तमिलनाडु के मदुरै पहुंचीं थी और प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर गयी थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...