रविवार, 19 फ़रवरी 2023

हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है 'कॉर्नफ्लेक्स'

हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है 'कॉर्नफ्लेक्स'

सरस्वती उपाध्याय 

भागदौड़-भरी लाइफ में हम अपने खान-पान का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आज के दौर में ये देखा गया है कि लोगों के पास नाश्ता या तीन टाइम का खाना बनाने तक का समय नहीं होता है। आजकल के लोग बाजार की चीजों पर ज्यादा डिपेंड रहते हैं। ऐसे में लोगों को ब्रेकफास्ट में कॉर्नफ्लेक्स खाना बहुत ज्यादा पसंद होता हैं। कुछ लोग इसमें दूध मिलाकर खाते हैं।

वहीं, ऐसा कहा जाता है कि कॉर्नफ्लेक्स सिर्फ मक्के के आटे से बनाया जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें बेक्रफास्ट में कॉर्नफ्लेक्स को और हेल्दी बनाने के लिए इसमें ज्यादातर लोग स्ट्रॉबेरी, मिक्सड फ्रूट, बादाम और ऑर्गेनिक शहद मिलाया जाता है। कॉर्नफ्लेक्स में मिलने वाली एडेड शुगर और सॉल्ट मिलाया जाता है। इसे प्रोसेस्ड किया जाता है। जिसकी वजह से ये आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खराब हो सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉर्नफ्लेक्स में उतना न्यूट्रिशियन नहीं होता जितनी की हमारे शरीर को जरूरत होती है। साथ ही उसमें फाइबर भी कम होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कॉर्नफ्लेक्स खाने के बाद लोगों को जल्दी भूख लग जाती है। हेल्थशॉटकी खबर में न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन कहती हैं कि कॉर्नफ्लेक्स में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। 

डायबिटीज मरीजों के लिए कॉर्नफ्लेक्स खाना नुकसानदायक...

हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ डॉ फ्रांक हू के मुताबिक कॉर्नफ्लेक्स में शुगर और नमक के कारण हाई ब्लड प्रेशर और इंफ्लामेशन, डायबिटीज और फैटी लिवर, मोटापा का खतरा बना रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। 

बता दें कॉर्नफ्लेक्स को कॉर्न यानी मक्का के टोस्टिंग फ्लेक्स से बनाया जाता है। कॉर्नफ्लैक्स एक पैकेज फूड जिसे लोग अक्सर दूध और चीनी के साथ खाया जाता है। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में ट्रैफर्ड पार्क फैक्टरी में सबसे ज्यादा कॉर्नफ्लैक्स का प्रोडक्शन सबसे ज्यादा होता है। 

न्यूट्रिशन...

कॉर्नफ्लेक्स खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक मेजरमेंट है। जिससे हमें पता चलता है कि फूड में कितनी मात्रा में शुगर लेवल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...