शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

घोड़ी पर सवार हुईं दुल्हन, तोड़ी परंपराएं 

घोड़ी पर सवार हुईं दुल्हन, तोड़ी परंपराएं 

अश्वनी उपाध्याय 

साहिबाबाद। आज तक आपने यही देखा और सुना होगा कि लड़का घोड़ी पर सवार होकार बारात ले जाता है, लेकिन आपने कभी घोड़ी पर सवार दुल्हन को नहीं देखा और न ही सुना होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़ी पर दूल्हा की जगह दुल्हन सवार है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का है। दुल्हन पुरानी परांपराओं को तोड़ती हुई घोड़ी पर सवार है।

वीडियो में देखा जा सकता है। दुल्हन के साथ साथ उसके परिवार वाले और ससुराल वाले सभी खुश नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है दुल्हन का बचपन से ही सपना था कि अपनी शादी में वह घोड़ी पर सवार हो और उसका सपना अब जाकर पूरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...