शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

गांव-गांव ढाणी तक पहुंचेगी 'जन आक्रोश रथ' यात्रा 

गांव-गांव ढाणी तक पहुंचेगी 'जन आक्रोश रथ' यात्रा 

नरेश राघानी 

अलवर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ पार्टी की निकाली जाने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा गांव-गांव ढाणी तक पहुंचेगी और इसको हर नागरिक से जोड़ा जाएगा। सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस जन आक्रोश यात्रा के तहत पीड़ित परिवारों से भी मिलने का काम होगा उनके दुख दर्द बांटे जाएंगे। वह आज अलवर में जनाक्रोश रथ यात्रा का शुभारंभ करने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने माइक्रो लेवल पर पार्टी को घर-घर तक पहुंचने की प्लानिंग की है।

उन्होंने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान सरकार की विफलताओं को बताया जाएगा। किस तरह अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा क्या हो सकता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए अपने ही पार्टी के नेता को गद्दार तक बोल रहे हैं। जबकि उस नेता के दम पर ही कांग्रेस सरकार वापसी हुई थी। भाजपा द्वारा कोई बड़ा आंदोलन नहीं करने के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हर बात को लेकर आंदोलन करती है।

रीट एग्जाम को लेकर बड़ा आंदोलन किया विधानसभा में भी आंदोलन किया। अपराधिक घटनाओं को लेकर आंदोलन किया लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार का ध्यान जनता की ओर नहीं है बस कुर्सी बचाने में लगी हुई है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है। मोदी के चेहरे पर ही सभी राज्यों में चुनाव लड़े जाएंगे। ई आरसीपी के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि जब राजस्थान सरकार छोटे-छोटे मामलों का समाधान नहीं कर पा रही तो इतने बड़ी परियोजना को कैसे समाधान करेगी कि ईआरसीपी योजना तो भाजपा ही दूर करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...