बुधवार, 7 दिसंबर 2022

चुनावों में जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया 

चुनावों में जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'आशीर्वाद' मांगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बुधवार को यहां भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की।

यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप के मुख्यालय में पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे भाजपा और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक आप ने 134 तो भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। आप की इस जीत से एमसीडी में भाजपा का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया। पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...