बुधवार, 7 दिसंबर 2022

सर्दियों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा, जानिए 

सर्दियों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम गले में दर्द ,खराश, सर्दी और जुकाम होना काफी आम है। लेकिन अगर आपको ये बार-बार हो और आप इसका सही तरह से इलाज ना करें तो कई बार इसकी वजह से आपको ज्यादा परेशानी भी हो सकती है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों से आप सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सर्दियों में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ये आपके गले में खराश पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं। इसके अलावा लहसुन आपको सर्दी से निजात दिलाने में भी मदद कर सकता है।

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय पीने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर आपके गले में दर्द हो रहा है, तो चाय आपको इससे राहत दिला सकती है। इसके लिए चाय बनाते वक्त उसमें अदरक और काली मिर्च जरूर मिलाएं। इससे आपके गले का दर्द और खराश दोनों दूर हो जाएंगी। साथ ही इससे आपके शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीना भी काफी फायदेमंद होता है।

गले में दर्द और खराश के लिए मुलेठी भी काफी अच्छी होती है। इसके लिए एक मुलेठी के टुकड़े को दांतों के बीच में रखें और धीरे-धीरे इसे चबाते हुए इसका जूस पीएं। मुलेठी का जूस धीरे-धीरे आपके गले की खराश को दूर करता है और इससे खांसी कम होती है। ये आपको काफी हैरान कर सकता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में ठंडी स्मूदी पीने से आपको गले में खराश और दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्मूदी में जरूरी मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं। स्मूदी में आप फ्रेश फ्रूट्स, ओटमील, अदरक, एक चुटकी हल्दी, पानी और प्लांट बेस्ड मिल्क और आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओटमील में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है। साथ ही ओटमील सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें आप मैश किए हुए केले को भी शामिल कर सकते हैं। ओटमील में शहद, दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा अदरक मिलाकर खाने से शरीर को एक-साथ कई फायदे मिलते हैं।

आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है। शहद में एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। शहद का इस्तेमाल आप चाय या स्मूदी में कर सकते हैं। शहद गले में दर्द को दूर करने में बहुत फायदेमंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...