बुधवार, 7 दिसंबर 2022

नगर निगम चुनाव में हर तरह के हथकंडे अपनाए

नगर निगम चुनाव में हर तरह के हथकंडे अपनाए

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव की मतगणना के नतीजों पर अपनी खुशी जताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी नेताओं ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में हर तरह के हथकंडे अपनाए हैं। लेकिन दिल्ली की जनता ने विधानसभा के बाद अब नगर निगम के चुनाव में भी बीजेपी को ठुकरा दिया है। जिसके चलते बीजेपी को हार झेलने को विवश होना पड़ रहा है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर हर तरह की डर्टी पॉलिटिक्स की है।

सारे हथकंडे बीजेपी द्वारा नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनाए गए। लेकिन जनता के आगे उसकी एक नहीं चली और इसी के चलते उसे अब हार का मुंह देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि पिछले पंद्रह सालों से नगर निगम की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा 8 मुख्यमंत्री, सैकड़ों सांसद तथा 17 केंद्रीय मंत्री नगर निगम चुनाव को लेकर लगा दिए।

तमाम संसाधन झोंकने के बावजूद दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि दिल्ली का बेटा अरविंद केजरीवाल कट्टर इमानदार है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछली बार के मुकाबले इस बार 80 से 90 सीटें हार रहे हैं। फिर भी बेशर्मी से बयान दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...