सोमवार, 26 दिसंबर 2022

पांच सितारा होटल में रहने पर 35 करोड़ खर्च किए 

पांच सितारा होटल में रहने पर 35 करोड़ खर्च किए 

कविता गर्ग 

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोविड-19 से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अपने अधिकारियों के पांच सितारा होटल में रहने पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा नेता मिहिर कोटेचा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को रविवार को पांच सितारा होटल में रहने पर 35 करोड़ खर्च किए  लिखे पत्र में 2020 और 2021 में कथित रूप से करीब 35 करोड़ रुपए खर्च करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराए जाने की मांग की। कोटेचा ने आरोप लगाया कि 34.6 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार इस बात पर प्रकाश डालता है कि बीएमसी को आम लोगों की कतई परवाह नहीं है, लेकिन वह अपने अधिकारियों को पांच सितारा होटल में रखती है।

कोटेचा के आरोपों को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े को हाशिए पर लाने की भाजपा की एक और कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। शिवसेना पिछले तीन दशक से देश के सबसे अमीर नगर निकाय में सत्ता पर है। विधायक ने कहा कि हमें यह भी भूलना चाहिए कि वैश्विक महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर सेवाएं देने वाले चिकित्सा कर्मियों को समय पर उनका भुगतान नहीं मिला। इस प्रकार का भ्रष्ट आचरण नगर निकाय को डुबो रहा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने 31 अक्टूबर को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से महा विकास आघाडी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में महामारी के दौरान मुंबई निकाय द्वारा किए गए कार्यों के आवंटन की जांच करने को कहा था। कैग ने महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा कार्यों के आवंटन की जांच पिछले महीने शुरू की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...