शनिवार, 10 दिसंबर 2022

लगभग 27 लाख किसानों का कर्जमाफ: दावा 

लगभग 27 लाख किसानों का कर्जमाफ: दावा 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्य-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को दावा किया कि उनकी डेढ़ साल की सरकार में लगभग 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया गया और अब एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कमलनाथ ने बयान जारी करते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी शुरू कर दी गई और 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि विधानसभा में खरीद-फरोख्त से बनी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि 10 महीने बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक- एक किसान का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...