शनिवार, 5 नवंबर 2022

विद्यालय में गुरु नानक जयंती का कार्यक्रम मनाया

विद्यालय में गुरु नानक जयंती का कार्यक्रम मनाया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु नानक जयंती का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य संजय सैनी और संदीप कुमार ने गुरु नानक के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। संदीप कुमार ने बताया कि गुरू नानक का जन्म तलवंडी ग्राम में हुआ था। यह बचपन से ही बड़े कुशाग्र बुद्धि के थे। इन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। वह सन्यासियों और साधुओं के साथ रहना पसंद करते थे। उनका मानना था कि अच्छे कार्य करो, जिससे भगवान के दरबार में लज्जित न होना पड़े।

प्रधानाचार्य संजय सैनी ने कहा कि हमें गुरु नानक के बताएं मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय में बस्ता प्रतियोगिता और वेश प्रतियोगिता का पुरस्कार भी वितरित किया गया। वेश प्रतियोगिता में वृंदा, दीक्षित, पलक, तोहार, सूर्यवीर, अर्पित कुमार, तनवी चैहान, अथर्व कौशिक, अंशिका, पूजा, आशीष, कृष्ण वर्मा, आयुष को प्रथम स्थान का पुरस्कार दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...