सोमवार, 7 नवंबर 2022

स्थानीय निकाय चुनाव, सपा-रालोद नेताओं की बैठक 

स्थानीय निकाय चुनाव, सपा-रालोद नेताओं की बैठक 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका सभागार में सपा-रालोद नेताओं की बैठक हुई। जिसमें निकायों के अध्यक्ष एवं सभासदों के पदों का चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय किया गया। रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली एवं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम मलिक आदि ने गहन विचार विमर्श किया। बैठक के बाद सपा और रालोद नेताओं ने बताया कि शामली जिले के सभी 10 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष एवं सभासदों से निर्धारित फार्म पर आवेदन लिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को फार्म में यह भी बताना होगा कि वो किस पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहता है।

रालोद के हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष योगेद्र सिंह ने दावा किया कि जिले की सभी सीटें रालोद व सपा का गठबंधन जीतेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्थानीय निकायों के प्रत्याशियों के चयन को लेकर उनके साथ, पूर्व विधायक राव वारिस, अभिषेक गुर्जर एवं सुनील कुमार की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ाएगी।

सपा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन उनकी लोकप्रियता एवं चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। बैठक मे समाजवादी पार्टी के शामली विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मांगेराम मलिक ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण है तथा जिले की तीनों विधानसभा सीट जीतेगी। मीटिंग में उपस्थित रालोद एवं सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वो मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक सतर्कता का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...