बुधवार, 30 नवंबर 2022

जिलाध्यक्ष विभवनाथ का 50वां जन्मदिवस मनाया

जिलाध्यक्ष विभवनाथ का 50वां जन्मदिवस मनाया


भाजपा यमुनापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष का 50वां जन्मदिवस मनाया गया, पार्टी के कार्यकर्ताओ में हर्षोल्लास का माहौल रहा

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का 50वां जन्मदिवस बुधवार को मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला कार्यालय सिविल लाइंस में भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकाड पाठ, हवन पूजन भी कराया गया। उसके बाद सामूहिक रूप से कार्यकर्ता 50 किलो का केक काटे। इस आयोजन में संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठ, विभाग के लोग भी शामिल रहे। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार शाम से ही लोगों के बधाई देने का क्रम शुरू हो गया।

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे सक्रियता बढ़ाएंगे और नगर पंचायत के होने वाले चुनाव में भी पार्टी की शाख को बढ़ाएंगे।जिला के सभी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे यमुनापार करछना के विधायक पियूष रंजन निषाद भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिवस की बधाई दी, विभव नाथ भारती जी ने कहा की यदि पार्टी उन्हें कोई संवैधानिक पद देती है या मौका देती है तो वो निरंतर इस तरह से जनता की सेवा करते रहेंगे पूरा यमुना पार ही नहीं बल्कि महानगर के पदाधिकारी और गंगापार के पदाधिकारी वा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे, कार्यक्रम में सविता त्रिपाठी, अलोक पटेल, सूर्या  यादव, मनोज पासी, धीरेन्द्र यादव, सतीश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...