गुरुवार, 17 नवंबर 2022

बाबू को भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया 

बाबू को भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी बंडारू विल्सन बाबू को समवर्ती रूप से कोमोरोस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, बंडारू विल्सन बाबू अभी मेडागास्कर में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं और उन्हें समवर्ती रूप से कोमोरोस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह एक साथ दोनों जगह के राजदूत का दायित्व संभालेंगे। विल्सन बाबू भारतीय विदेश सेवा के 2004 बैच के अधिकारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...