शनिवार, 12 नवंबर 2022

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ: मेयर

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ: मेयर

पंकज कपूर

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेयर ने कहा प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होता है। जिस प्रकार जीवन में शिक्षा जरूरी है। उसी प्रकार खेल भी जरूरी है। खेलों से आपसी भाईचारा तो बढ़़ता है और शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि हार से निराश होने के बजाय खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत एवं लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में वरीयता भी दी जाती है। यहां प्रीत ग्रोवर, राजेंद्र सिंह यादव, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, कमल किशोर सक्सेना, मुरारी प्रसाद, राजकुमार चौधरी, भरत सिंह, पोखर सिंह टाकुली, विकास शर्मा, गणेश मंडल, वीणा पाठक, निमिषा जोशी, दिव्या रुमाल, शालिनी शर्मा, हरीश दनई, धीरज पांडे, विनय कुमार त्रिवेदी, कैलाश चंद राजपूत रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...