मंगलवार, 22 नवंबर 2022

दोहरे बुजुर्ग हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी

दोहरे बुजुर्ग हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी

दीपक राणा 

गाजियाबाद। जनपद स्थित लोनी विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र अंतर्गत दौलत नगर, चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या की गई है। घर में मृत अवस्था में बुजुर्ग दंपति के शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस दोहरे हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। 

डॉक्टर इरज रजा एसपी ग्रामीण, क्षेत्र अधिकारी रजनीश उपाध्याय एवं थाना प्रभारी पुनीत कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोट हत्या कर की गई। बगल में रहने वाली बेटी फातिमा को सुबह 6 बजे दूध लेने जाते समय इस घटना की जानकारी मिलीं। बुजुर्ग दंपत्ति कबाड़ी का काम करते थे। मृतक बुजुर्ग दंपति पिछले 15 साल से इसी जगह रह रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...