गुरुवार, 3 नवंबर 2022

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की रैली में फायरिंग, घायल

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की रैली में फायरिंग, घायल 

अखिलेश पांडेय 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। फायरिंग में खुद इमरान खान भी घायल हो गए। इनके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, इमरान खान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। यह घटना पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास हुई। जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। हमले के समय वह जिस कंटेनर में सवार थे, उससे उतार कर पुलिस उन्हें एक बुलेट प्रूफ वाहन में ले गई।

चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरु में बताया गया था कि खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है। ऐसी भी खबरें हैं कि खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...