बुधवार, 9 नवंबर 2022

टी-20 वर्ल्ड कप: रोहित के बाद कोहली भी चोटिल हुए

टी-20 वर्ल्ड कप: रोहित के बाद कोहली भी चोटिल हुए

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेटर्स एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं। कल कप्तान रोहित शर्मा थ्रो डाउन अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे और आज विराट कोहली भी चोटिल हो गए। हर्षल पटेल के साथ प्रैक्टिस के दौरान गेंद इतनी जोर से लगी कि विराट कुछ देर अभ्यास पिच पर ही बैठे रहे।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट के चोटिल अपडेट की बात कर रहे हैं। कोई इसे सामान्य घटना मान रहा है तो कोई चोट को गंभीर बता रहा है। हालांकि इसके बाद ये खबर आई है कि विराट कोहली फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...