गुरुवार, 27 अक्तूबर 2022

सड़क हादसे में 1 बच्चा और 4 महिलाओं की मौंत

सड़क हादसे में 1 बच्चा और 4 महिलाओं की मौंत

संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी 

लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चा और 04 महिलाओं की दर्दनाक मौंत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब सात बजे प्रयागराज में वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। इसमें की ओर जा रही एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। 

हादसे में 04 महिलाओं और 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 05 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर हंडिया थाना की पुलिस टीम ने पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरु कराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया।गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरि उम्र 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 70 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष और कुमारी ओजस उम्र 01 वर्ष शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...