गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी: स्वास्थ्य 

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी: स्वास्थ्य 

सरस्वती उपाध्याय 

डायबिटीज आजकल एक आम बीमारी बनती जा रही है। इस बीमारी की चपेट में आजकल ज्यादातर आ रहे हैं। वहीं, डायबिटीज कई बड़ी बीमरियों का कारण भी बन सकता है। जी हां, यह शरीर के अंगों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे, ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर के किन अंगो पर असर पड़ता है।

जिन लोगों कको लंबे समय से डायबिटीज है, उन्हें किडनी से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।ऐसा इसलिए क्योंकि लागातार हाई ब्लड शुगर से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इस दौरान शरीर में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसे डायबिटीज किडनी डिजीज भी कहा जाता है। लंबे समय से हाई ब्लड शुगर का असर आंखों पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इतना ही नहीं डायबिटीज की वजह से रेटिना में तरल पदार्थ की समस्या हो जाती है इसका असर हमारी आंखों की रोशनी पर भी पड़ता है।

डायबिटीज पैरों की नसों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ने पर पैरों की नसें डैमेड होने लगती हैं, नसें कमजोर पड़ने लगती हैं। इसकी वजह से डायबिटीज के रोगियों में पैरों के सुन्न होने की समस्या हो सकती है। लंबे समय से लगातार हाई ब्लड शुगर लेवल दिल को भी प्रभावित कर सकता है। यानी अगर आपको लंबे समय से डायबिटीज है, तो आपको हृदय रोग का खतरा अधिक बना रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...