बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

'राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार' प्रतियोगिता का आयोजन 

'राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार' प्रतियोगिता का आयोजन 


लोनी खंड शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अश्वनी उपाध्याय 

लोनी/गाजियाबाद। बुधवार को लोनी खंड शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोनी में राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया‌‍‌। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 ,7, 8 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 10 टॉप बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया। उपरोक्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता के अंतर्गत जिसमे सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6,7,8 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। चयनित टॉप 10 बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी लोनी प्रवीण अग्रवाल एवं डायट मेंटर  नन्द किशोर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

चयनित टॉप 20 बच्चों को जिला स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा l वही विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एआरपी विज्ञान लोनी ब्लॉक लता शर्मा द्वारा किया गया। डायट मेंटर नन्द किशोर एआरपी विज्ञान लता शर्मा, गणित मनीष कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल का दायित्व वहन किया। ममता श्रीवास्तव केआरपी द्वारा व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया गया lसभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। विजेताओं को एक शील्ड व 400 रूपये नकद पुरस्कार दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...