शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया


आज शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई

अकांशु उपाध्याय/भानु प्रताप उपाध्याय 

नई दिल्ली/शामली। दिल्ली में स्थित आवास पर जनपद शामली के कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,भंवर जितेन्द्र सिंह पूर्व ग्रह राज्य मंत्री हरियाणा सरकार से मुलाकात करते हुए जनपद की राजनीति पर चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी व यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा के नेतृत्व में जनपद शामली के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके आवास पर पहुंच कर बुके देकर सम्मानित किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सबको सम्मान देने का आश्वासन दिया गया। कांग्रेस ओर धीरज देसाई राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी से भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि कांग्रेस ने श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाकर इतिहास को बदलने का काम किया है। केवल कांग्रेस पार्टी मे ही अध्यक्ष चुनने की इस तरह की प्रक्रिया है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी पसंद का अध्यक्ष चुनने का अधिकार प्राप्त होता है। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। कांग्रेस मे सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा ने बताया कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से विपक्षीयों के मूहँ बंद हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा आरोप लगाते थे कि कांग्रेस मे गांधी परिवार के अलावा अन्य किसी को अध्यक्ष नही बनाया जाता है। किंतु कांग्रेस की नेता आदरणीय सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी के त्याग की भावना के चलते आज भाजपा के नेताओं का मुंह बंद हो गया है। खडगे जी के रुप में कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को सम्मान देने का काम किया है। मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा, महेंद्र मगला वरिष्ठ कांग्रेस, गयुरअली कुडाना ब्लॉक अध्यक्ष शामली, विनोद सैन,  कपिल नागर  इन्टरनेशनल खिलाडी, तोमर रिजवान ,महाबीर सैनी, शैखर सैनी , आदि ने मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...