रविवार, 2 अक्तूबर 2022

'राष्ट्रपिता' गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई: शामली 

'राष्ट्रपिता' गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई: शामली 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली के गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी व यूवा कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) के नतृत्व मे कांग्रेसियों ने गांधी पार्क स्थित दोनों महापुरुषों को नमन् करते हुए पुष्प मालाएं पहनाकर याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी जैसे महापुरुष विरले ही जन्म लेते हैं। रोलेट एक्ट के विरोध में गांधी ने अनगिनत सभाओं को संबोधित किया।जलियांवाला बाग नरसंहार के उपरांत असहयोग आंदोलन की सुरुवात करते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ शांति पूर्ण तरीक़े से आजादी की अलख जगाने का काम किया। देश की आजादी मे दोनों महापुरुषों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महात्मा गांधी के सहयोगियों ने अंग्रेजी हुकूमत की लाठियां खाकर के भूखे रहकर असहनीय पीड़ा सही किंतु अपने मनोबल को कमजोर नहीं पडने दिया। गांधी का जन्म पोरबंदर मे 2 अक्टूबर को हुआ था।

लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में देश की सीमाओं का विस्तार हुआ। देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व मे  मां भारती के दोनों लाल स्मरणीय हैं। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा सींगरा ने कहा कि गांधी ने देश ही नहीं, पूरे विश्व में आमरण अनशन के रुप अपने हक की लडाई लडने का रास्ता तैयार किया। बापू हम सबके आदर्श है, जोकि हमेशा हमारे दिलो मे जिंदा रहेंगे। उनके रास्ते पर चलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का काम करते रहेंगे। यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी व अशवनी कौशिक हथछोया ने बताया कि बापू व शास्त्री जी की जयंती पर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया है। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे।

मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा,प्रवीण तरार, चयन सिंह पुण्डीर, राजेंद्र गोल्डी यूवा जिलाध्यक्ष, अशवनी कौशिक हथछोया, सुधीर चौधरी मंगलोरा,इंतेज़ार अहमद कैराना ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, अंकित राणा, महावीर सैनी, रिजवान,अरविंद झंझोट, नंदू प्रशाद बाल्मीकि,प्रमोद कश्यप, रामशरन नामदेव, रामपाल पांचाल, फुरकान, रुपक मछरोली, अरुण जैन,संदीप शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...